विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश में कार के अंदर घुस गया है पानी, बदबू और नमी से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं ये काम

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Thu, 06 Jul 2023 01:00 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2023 01:33 PM (IST)

कार के अंदर भरे पानी को निकालने के लिए और अच्छे से कार को सुखाने के लिए ये सबसे उपयोगी ...और पढ़ें

if water comes inside the car in rainy season dry interior with these methods
if water comes inside the car in rainy season dry interior with these methods

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मानसून ने दस्तक दे दी है, अगर आप अपनी कार से कही बाहर जा रहे हैं और अचानक से बारिश शुरू हो जाए और वहीं रोड पर भी काफी पानी लग जाए तो आपकी कार तो पानी को पार करते हुए ही जाएगी। ऐसे में कार को सुखाना सबसे कठिन काम में से एक है। आज हम आपको टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप अपनी कार को आराम से सुखा पाएंगे और देखते -देखते ही आपकी परेशानी भी खत्म हो जाएगी।

ड्रेन से पानी निकाले

सभी कारों के अंदर पानी को निकालने के लिए ड्रेन प्लग दिया जाता है। अगर किसी कारण से कार के अंदर पानी आ जाता है तो आप इन ड्रेन प्लग की मदद से पानी को बाहर निकाल सकते हैं। वहीं अगर आपके कार के अंदर पानी अधिक भर जाता है तो आपको पानी खुद से निकालना पड़ता है।

माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें

अगर आपकी कार के अंदर पानी घुस गया है तो आप पानी को निकालने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपनी कार के इंटीरियर को साफ कर सकते हैं और कोई नुकसान भी नहीं होगा और इसके कारण कार के किसी पार्ट पर स्क्रैच भी नहीं आ सकता है। क्योंकि ये कपड़ा अधिक पानी सोखता है और कार से पानी निकालने में मदद करता है।

वैक्यूम क्लीनर और सिलिका जेल का इस्तेमाल करें

कार के अंदर भरे पानी को निकालने के लिए और अच्छे से कार को सुखाने के लिए ये सबसे उपयोगी में से एक है। बाजार में कई तरह के वैक्यूम क्लीनर मिलते हैं। जिसे आप ड्राई और वैट दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के क्लीनर का इस्तेमाल करके आप कार से बढ़िया से पानी बाहर निकाल सकते हैं ।

अगर इसके बाद भी आपकी कार में थोड़ी नमी रह जाती है तो उसे आप सिलिका जेल की मदद से सूखा सकते हैं। कार में रह गई नमी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आप सिलिका जेल के पैकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी कार में हल्की स्मेल आ रही है तो आप केबिन एक अच्छे एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।