विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 हजार रुपये की Down payment करके घर लाएं Bajaj Platina 100, बनेगी 2371 रुपये की EMI

Published: Tue, 30 Jul 2024 08:29 AM (GMT+05:30)

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Bajaj की ओर से एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट में Platina 100 को ऑफर ...और पढ़ें

Bajaj Platina 100 को घर लाने के लिए देनी होगी कितनी EMI, जानें डिटेल।
Bajaj Platina 100 को घर लाने के लिए देनी होगी कितनी EMI, जानें डिटेल।

HighLights

  1. Bajaj की ओर से एंट्री लेवल सेगमेंट में ऑफर की जाती है Platina 100
  2. 10 हजार की Down Payment के बाद देनी होगी 2371 रुपये की EMI

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Bajaj एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट मेंPlatina 100 बाइक को ऑफर करती है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं, तो 10 हजार रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर घर लाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

68 हजार रुपये है कीमत

Bajaj की एंट्री लेवल सेगमेंट बाइक के तौर पर देशभर में Platina 100 की बिक्री की जाती है। इस बाइक की दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम कीमत 68685 रुपये है। इस बाइक को दिल्‍ली में खरीदने पर 5825 रुपये आरटीओ और करीब 6300 रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा बाइक के लिए अन्‍य चार्ज के तौर पर 2140 रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद Bajaj Platina 100 on road price 82934 रुपये हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- June 2024 में बजाज टू-व्हीलर की बिक्री में 5.33% की हुई वृद्धि, सबसे ज्यादा बिकी पल्सर बाइक्स

बनेगी 2371 रुपये की EMI

अगर बजाज की इस बाइक को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में 10 हजार रुपये की Down Payment करने के बाद आपको करीब 72934 रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाने होंगे। बैंक की ओर से अगर आपको 10.5 फीसदी ब्‍याज के साथ तीन साल के लिए 72934 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 2371 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले तीन साल के लिए देनी होगी।

12 हजार रुपये महंगी पढ़ेगी बाइक

अगर आप 10.5 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ तीन साल के लिए 72934 लाख रुपये का बैंक से Two Wheeler Loan लेते हैं, तो आपको तीन साल तक 2371 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में तीन साल में आप Bajaj Platina 100 के लिए 12405 रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी बाइक की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 95339 रुपये हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bajaj Freedom 125 ग्राहकों को आ रही पसंद, हफ्ते भर में पार किया 6 हजार बुकिंग का आंकड़ा