विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bike का इंजन ऑयल हो गया कम तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स, बढ़ जाएगी इंजन की लाइफ

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Sat, 22 Jul 2023 03:21 PM (IST)

इसके अलावा आप इंजन की आवाज से भी अंदाजा लगा सकते हैं कि इंजन ऑयल को बदलने की जरूरत है ...और पढ़ें

Bike का इंजन ऑयल हो गया कम तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स
Bike का इंजन ऑयल हो गया कम तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। अगर आप अपनी बाइक या कार, किसी भी वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें इंजन की देखभाल करना सबसे अहम होता है। वाहनों में इंजन काफी अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए इंजन ऑयल डाला जाता है। जिसे लुब्रिकेंट कहा जाता है। इसके कारण इंजन में चिकनाई आती है। इस इंजन ऑयल को समय -समय बदलने की जरुरत होती है। इसे कब बदलना है, इसका अंदाजा आप ऑयल के कलर से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं अगर इंजन ऑयल काला हो गया है तो आपको क्या करना चाहिए।

करें यह काम

अगर बाइक या कार के इंजन ऑयल का रंग काला हो गया है या जरूरत से कम है, तो तुरंत नया इंजन ऑयल डालें। अगर आप काले इंजन ऑयल को नहीं बदलेंगे तो इंजन सीज हो जाएगा। आप इसे आराम से घर पर ही बदल सकते हैं और किसी मैकेनिक के पास जाने की जरूरत भी नहीं होगी।

कब-कब चेक करें

जब हम किसी वाहन का बार -बार इस्तेमाल करते हैं तो उसके इंजन ऑयल में धूल जमा होने लगती है और वो काला पड़ जाता है। इसलिए अगर हम अपने वाहन की सर्विसिंग तारीख से पहले इंजन ऑयल नहीं बदलते हैं तो ये हमारे वाहन के लिए बेहतर होता है। अगर ऑयल काला नहीं हुआ है लेकिन कम हो गया है तो आप इसे टॉप-अप करवा सकते हैं। आपको बता दें, इंजन ऑयल को हमेशा 5 से 6 हजार किलोमीटर के बाद बदलना चाहिए। इसके साथ ही हर 3 हजार किलोमीटर पर टॉप -अप करना भी जरुरी होता है। हालांकि मैकेनिक तो ऑयल बदलने के लिए हर 15 हजार किलोमीटर पर बदलने के लिए कहता है।

इंजन ऑयल को बदलने की जरूरत है या नहीं

इसके अलावा आप इंजन की आवाज से भी अंदाजा लगा सकते हैं कि इंजन ऑयल को बदलने की जरूरत है या नहीं। इंजन में लुब्रिकेशन कम होने की वजह से इंजन के कंपोनेंट्स आपस में रगड़कर अधिक आवाज करने लगते हैं। जिससे कार तेज आवाज करने लगती है।