विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने बाइक में इंजन ऑयल डलवाने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो Engine हो जाएगा सीज

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Fri, 19 May 2023 12:16 PM (IST)

मोटरसाइकिल में इस्तेमाल किए जाने वाले इंजन ऑयल कई प्रकार के होते हैं। ऐसे में मैनुअल ही एक आसान तरीका ...और पढ़ें

इंजन ऑयल डलवाने से पहले जरूर करें ये काम
इंजन ऑयल डलवाने से पहले जरूर करें ये काम

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आपके पास मोटरसाइकिल है तो आपके लिए काम की खबर है। क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं बाइक के लिए सही इंजन ऑयल को चुनने के बारे में। बहुत से लोग लोकल मेकैनिक से अपनी बाइक की सर्विसिंग करवाते हैं, जहां पैसा बचाने की चाहत में लोग बिना चेक किए ही इंजन ऑयल डलवा लेते हैं। इससे सीधे मोटरसाइकिल के इंजन को नुकसान पहुंचता है। आइये जानते हैं बाइक में सही इंजन ऑयल डलवाने के बारे में।

मैनुअल पढ़ें

गाड़ी खरीदने के बाद ही उसके मैनुअल को पढ़ना चाहिए, अधिकतर लोग अपने व्हीकल के मैनुअल को नहीं पढ़ते हैं। मैनुअल में साफ तौर पर लिखा हुआ होता है आपके व्हीकल के लिए किस प्रकार के इंजन ऑयल बेस्ट रहेंगे। इसलिए सलाह दी जाती है कि अपनी मोटरसाइकिल में वहीं इंजन ऑयल डलवाएं, जो मैनुअल में सजेस्ट किया गया हो।

कई प्रकार के होते हैं इंजन ऑयल

मोटरसाइकिल में इस्तेमाल किए जाने वाले इंजन ऑयल कई प्रकार के होते हैं। ऐसे में मैनुअल ही एक आसान तरीका है पता लगाने के लिए कि आपके बाइक में किस प्रकार का इंजन ऑयल इस्तेमाल होगा। जब भी आप बाइक की सर्विसिंग करवाने जा तो इसी के आधार पर मकैनिक को इंजन ऑयल डालने को बोलें।

लोकल इंजन ऑयल का न करें इस्तेमाल

बहुत से लोग इंजन ऑयल डलावाते समय उसपर जरा भी ध्यान नहीं देते है। मेकैनिक कुछ पैसे बचाने की लालच में अक्सर लोकल इंजन ऑयल का इस्तेमाल करता है। इसलिए ये जिम्मेदारी वाहन मालिक की बनती है , वो ब्रांड का इंजन ऑयल अपने आखों के सामने डलवांए।

इस वजह से जल्दी खराब होते हैं इंजन ऑयल

अगर आप अधिक क्लच प्लेट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बाइक का इंजन ऑयल जल्दी काला पड़ने लगता है। इसके आलावा गंदगी और कार्बन को साफ करने के कारण ऑयल काला पड़ जाता है। इसलिए अगर आप अपने कार के इंजन की उम्र को बढ़ाना चाहते है तो समय पर इंजन ऑयल चेंज कर लें ।