विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंथेटिक या रेगुलर Engine Oil? समझें गाड़ियों में कौन-सा इंजन ऑयल डलवाना चाहिए

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Tue, 27 Jun 2023 09:26 AM (IST)

सामान्य मिनरल ऑयल सिंथेटिक इंजन ऑयल की तुलना में काफी सस्ता होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ...और पढ़ें

इंजन ऑयल के साथ भूलकर भी न करें खिलवाड़
इंजन ऑयल के साथ भूलकर भी न करें खिलवाड़

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इंजन ऑयल कई प्रकार के होते हैं। हालांकि, अधिकतर लोग इंजन ऑयल को लेकर सीधे मेकैनिक पप भरोसा कर लेते हैं, जिससे उनके गाड़ियों में खराबी आने लगती है। दरअसल, मेकैनिक चंद पैसे की बचत के लिए इंजन सस्ती कीमत वाली इंजन ऑयल आपकी गाड़ी में डाल देता है और आपको उतनी समझ नहीं रहती है कि आपके गाड़ी में कौन सा इंजन ऑयल पड़ना चाहिए। इसलिए, इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं रेगुलर और सिंथेटिर इंजन ऑयल के बारे में।

क्या होता है सिंथेटिक इंजन ऑयल?

आधुनिक इंजन ऑयल अब पहले से अधिक रिफाइंड होते हैं, यही कारण है कि सिंथेटिक इंजन ऑयल के फायदे ज्यादा होते हैं। सिंथेटिक इंजन ऑयल अन्य की तुलना में ज्यादा लंबा चलता है, और यह गाढ़ा भी ज्यादा होता है। इसी के चलते यह इंजन में पिस्टन के घर्षण को कम कर देता है, और इसके इस्तेमाल से इंजन की अधिकतम पावर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

रेगुलर इंजन ऑयल

हम जानते हैं कि सामान्य मिनरल ऑयल सिंथेटिक इंजन ऑयल की तुलना में काफी सस्ता होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने मिनरल और सिंथेटिक इंजन ऑयल के बीच एक संतुलन बनाने के लिए सेमी-सिंथेटिक को पेश किया। सेमी-सिंथेटिक में 30% तक सिंथेटिक इंजन तेल के एक मिश्रण का उपयोग किया जाता है। जो लागत कम करने के साथ आपकी जेब पर भी असर नहीं डालता है।

सही इंजन ऑयल का कैसे लगाएं पता

सबसे पहले आप डिब्बे के उपर से ही पढ़ लें कि ये कौन से इंजन ऑयल है, सिंथिकेट या फिर सेमी-सिथिंकेट। उसके बाद आप इंजन ऑयल के गाढ़ापन से भी अच्छे इंजन ऑयल की पहचान कर सकते हैं। सबसे जरूरी बात ब्रांड के ही इंजन ऑयल का चुनाव अपनी गाड़ी के लिए करें।

इंजन ऑयल को दमदार बनाने के लिए इस्तेमाल होते हैं ये एडिटिव्स

इंजन ऑयल को प्रभावी बनाने के लिए निर्माता कंपनियां इसमें अलग अलग प्रकार के एडिटिव्स का उपयोग कर रही हैं। इंजन के तेल में एंटी-फोमिंग एजेंट, जिंक, फास्फोरस और कुछ सल्फर माल्यूकल एसिड मिलाए जाते हैं। ये सभी इंजन के हिस्सों के बीच घर्षण और ऑक्सीकरण के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं।