विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

145km रेंज के साथ रिमूवेबल बैटरी और 5 घंटे की चार्जिंग...डेली यूज के लिए बेस्ट है BGauss का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:44 PM (IST)

Daily Use Electric Scooter: अगर आप रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल के लिए 1 लाख से कम में एक इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं तो 105 से 145 किमी की रेंज और 21 लीटर स्टोरेज वाला BGauss OoWah आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस लंबी रेंज की मदद से बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी कीमत 1 लाख रुपए से कम में शुरू होती है जो इस और भी बेहतर विकल्प बनाती है। आइए जानते हैं कि आपके रोजाना इस्तेमाल के लिए यह कैसे हो सकती है।

मोटर पावर और राइडिंग मोड्स

BGauss OoWah इलेक्ट्रिक स्कूटर में PMSM हब मोटर दी गई है जिसकी पीक पावर 2.4 kW है और 93-94nm का टॉर्क जनरेट करता है। BGauss OoWah की टॉप-स्पीड 60kmph है इसमें Eco और Sport जैसे 2 राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 8 सेकंड में 0 से 40 की स्पीड पकड़ लेता है और इसमें रिवर्स असिस्ट फीचर भी दिया गया है।

बैटरी रेंज और चार्जिंग

इसमें EX/EX Plus के लिए 2.3kWh से लेकर MAX Plus के लिए 3.0kWh तक की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो रिमूवेबल और IP67-रेटेड है। वहीं, इसकी रेंज की बात करें तो ARAI के मुताबिक EX/EX Plus के लिए 105 किमी और MAX Plus के लिए 145 किमी तक की रेंज दे सकती है। 0 से 100% तक चार्ज होने में EX/EX Plus के लिए लगभग 5 घंटे 15 मिनट और MAX Plus के लिए 6.5 घंटे का समय लगता है।

इसके अलावा, अलग-अलग चार्जर आउटपुट (500W, 750W, 1350W) के जरिए फास्ट चार्जिंग के विकल्प भी उपलब्ध हैं।

सस्पेंशन ब्रेक्स और टायर्स

BGauss OoWah में आगे की तरफ हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिया गया है और पीछे की तरफ डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग या कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन मिलता है। आगे और पीछे दोनों की तरफ 110mm के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं जो कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) के साथ आते हैं। इसमें 10-इंच के स्टील या अलॉय व्हील्स पर 3.00-10 साइज के ट्यूबलेस टायर लगे हैं।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

इसमें फुल LED सेटअप दिया गया है। इंस्ट्रूमेंट कंसोल में डिजिटल LCD स्क्रीन है जो रियल-टाइम रेंज प्रेडिक्टर के साथ आती है। इसमें आगे की तरफ USB चार्जिंग पोर्ट, लंबी सीट, साइड स्टैंड और मेन स्टैंड सेंसर, लिंप होम मोड और ऐप-बेस्ट कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा स्कूटर, चार्जर और बैटरी पर 36 महीने या 36,000 किमी की वारंटी मिलती है जिसे 5 साल या 50,000-75,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है।

कितनी है कीमत?

Variant Battery Capacity ARAI Certified Range Ex-Showroom Price 
BG OoWah EX 2.3 kWh 105 km ₹94,990
BG OoWah EX PLUS 2.3 kWh 105 km ₹1,05,990
BG OoWah MAX PLUS 3.0 kWh 145 km ₹1,24,990

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 301 किमी तक की रेंज और 35 लीटर जितनी स्टोरेज, 1 लाख से कम में आते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।