विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगर कार को रखना है चकाचक और फिट, तो कभी न भूलें ये बातें, कम खर्च में पाएं नई गाड़ी जैसा आनंद

Published: Tue, 24 Feb 2026 10:00 AM (IST)

पुरानी कार को नए जैसा बनाए रखने के लिए किन तरीकों को ध्‍यान में रखना काफी ज्‍यादा जरूरी होता है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में वैसे तो हर महीने लाखों की संख्‍या में नई कारों की बिक्री की जाती है। लेकिन इतनी ही संख्‍या में पुरानी कारों को भी खरीदा जाता है। अगर आपके पास भी पुरानी कार है और अब उसे चलाने का मन नहीं करता तो किन तरीकों से कार को नए जैसा रखा जा सकता है। किस तरह से पुरानी कार का ध्‍यान रखने पर हजारों रुपये की बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

इंजन का रखें ध्‍यान

कई लोग अनजाने में कार चलाते हुए गलती कर देते हैं जिससे इंजन को बड़ा नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी पुरानी हो चुकी कार को चला रहे हैं तो हमेशा कार चलाने से पहले कुछ देर के लिए कार स्‍टार्ट कर छोड़ देनी चाहिए। इससे इंजन में ऑयल सही तरह से पहुंचने लगता है और इंंजन का तापमान भी कार चलाने के लिए उपयुक्‍त हो जाता है। ऐसा न करने पर लंबी अवधि में इंजन को नुकसान हो सकता है।

समय पर सर्विस

कार के इंजन की उम्र को बढ़ाने के लिए समय पर कार की सर्विस करवाना काफी जरूरी होता है। कार सर्विस करवाने के कारण भविष्‍य में आने वाली समस्‍याओं की जानकारी पहले ही मिल जाती है और समय से उनको ठीक करवाया जा सकता है। जिससे सफर के दौरान होने वाली परेशानी से तो बचा ही जा सकता है साथ ही कार की उम्र को भी बढ़ाया जा सकता है।

कार रखें साफ

कार में सफर करते हुए कई बार लोग खाने की चीजें भूल जाते हैं, जिसके कारण कार में चूहे आ जाते हैं। इस तरह की लापरवाही से कार के इंटीरियर को तो नुकसान होता ही है साथ ही कई तार भी कटने से कार खराब होने का खतरा बढ़ता है। इसकी जगह कार को साफ रखते हैं तो उसकी उम्र बढ़ाने के साथ कार नई जैसी लगती है।

जंग से बचाएं

कार साफ करते हुए कई बार लोग पानी का उपयोग करने के बाद सही तरह से सफाई नहीं करते और पानी कई जगहों पर जमा हो जाता है। इससे जंग लग जाती है और कार की उम्र कम होने लगती है। इससे बचने के लिए पानी को अच्‍छी तरह से हटाएं और कार को जंग से बचाएं।

टायर का इस तरह रखें ध्‍यान

कार को चलाते हुए सड़क और गाड़ी के बीच संपर्क बनाने का काम टायर करते हैं। अगर टायर खराब हो जाएं तो फिर हजारों रुपये का खर्चा भी हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि कार को चलाते समय टायर में सही मात्रा में हवा का प्रैशर बना रहे। ऐसा न करने के कारण जहां ज्‍यादा ईंधन की खपत होने लगती है वहीं टायर भी जल्‍दी घिसने लगते हैं।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।