कमाई बढ़ाने के लिए खरीदें ये 5 ऑटो रिक्शा, 35-40km का मिलेगा माइलेज और कीमत ₹2.1 लाख से शुरू
भारत में 2026 के बेस्ट ऑटो रिक्शा की लिस्ट में Bajaj RE CNG, TVS King Deluxe CNG, Piaggio Ape City ...और पढ़ें

भारत में 2026 के बेस्ट ऑटो रिक्शा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में ऑटो रिक्शा न सिर्फ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अहम हिस्सा हैं, बल्कि लाखों लोगों की कमाई का जरिया भी हैं। ऐसे में सही ऑटो रिक्शा चुनना काफी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी रोजाना की कमाई और खर्च पर पड़ता है। अगर आप भी नया ऑटो खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में Bajaj, TVS, Piaggio और Mahindra के कई शानदार मॉडल मौजूद हैं। इनमें कुछ कम कीमत और शानदार माइलेज के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ बेहतर कंफर्ट और कम रनिंग कॉस्ट के ऑप्शन के साथ आते हैं। आइए जानते हैं 2026 में भारत के 5 सबसे अच्छे ऑटो रिक्शा कौन से हैं और इनकी कीमत कितनी है।
2026 के बेस्ट ऑटो रिक्शा की लिस्ट
1. Bajaj RE CNG
Bajaj RE CNG भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाले पैसेंजर ऑटो रिक्शा में शामिल है। इसकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसकी किफायती कीमत, अच्छा माइलेज और देशभर में उपलब्ध सर्विस नेटवर्क है। यह उन ड्राइवरों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो रोजाना यात्री परिवहन का काम करते हैं।

इसमें 209.5cc का CNG इंजन दिया गया है, जो 9.8 hp की पावर और 17.66 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ड्राइवर के अलावा तीन यात्रियों के बैठने की जगह मिलती है। माइलेज की बात करें तो यह ऑटो रिक्शा 35-40 km/kg तक का माइलेज दे सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2.1 लाख से 2.5 लाख रुपये के बीच है।
2. TVS King Deluxe CNG
TVS King Deluxe CNG पैसेंजर ऑटो रिक्शा सेगमेंट में एक प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है। यह उन खरीदारों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो सामान्य ऑटो रिक्शा की तुलना में बेहतर राइड क्वालिटी और रिफाइनमेंट चाहते हैं।

इसमें 199.5cc का CNG इंजन मिलता है, जो 8.4 hp की पावर और 13 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ड्राइवर के अलावा तीन यात्रियों के बैठने की जगह दी गई है। कंपनी के इस मॉडल का माइलेज लगभग 35-38 km/kg है। TVS King Deluxe CNG की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2.3 लाख से 2.7 लाख रुपये के बीच है।
3. Piaggio Ape City Plus
Piaggio Ape City Plus उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो अपने ऑटो रिक्शा में यात्रियों के आराम को प्राथमिकता देते हैं। इस मॉडल को सेगमेंट में सबसे आरामदायक यात्री अनुभव देने वाले ऑप्शनों में गिना जाता है।

इसमें 435cc का CNG इंजन मिलता है। इसका इंजन 7.6 hp की पावर और 19 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह करीब 40-45 km/kg तक का माइलेज देता है। Piaggio Ape City Plus की एक्स-शोरूम कीमत 2.4 लाख से 2.9 लाख रुपये के बीच है।
4. Mahindra Alfa DX DUO
Mahindra Alfa Plus खासतौर पर उन ऑपरेटरों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इसे इस सेगमेंट में ज्यादा पावर और मजबूत रोड प्रेजेंस के लिए पसंद किया जाता है।

इसमें 395cc का CNG इंजन मिलता है। यह इंजन 9.3 hp की पावर और 23 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह करीब 37.56 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है। Mahindra Alfa DX DUO की एक्स-शोरूम कीमत 2.68 लाख रुपये से 2.83 लाख रुपये के बीच है।
5. Bajaj Maxima Z CNG
Bajaj Maxima Z CNG यह इन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों जगहों पर ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इसके साथ ही यह कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है, जो इसे बाकि ऑटो रिक्शा से खास बनाने का काम करते हैं।

इसमें 236.2 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 10.19 hp की पावर और 17.70 Nm तक का टॉर्क जनरेट करता है। यह 30 से 35 किमी प्रति किलो तक का माइलेज देता है। Bajaj Maxima Z CNG की एक्स-शोरूम कीमत 2.80 रुपये से 2.95 लाख रुपये है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।