सिंगल चार्ज में 153 किमी की रेंज और 4 कलर ऑप्शन, डेली यूज के लिए बेस्ट है Bajaj का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Daily Use Affordable Scooter: क्या आप डेली ऑफिस आने-जाने के लिए एक लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते वक्त लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है कि क्या होगा अगर यह बीच रास्ते में डिस्चार्ज होकर बंद हो जाए। इसके लिए सबसे बेहतर तरीका होता है किसी ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को चुनना जो सिंगल चार्ज या एक बार चार्ज करने पर लंबी रेंज दे सके। ऐसे में, हम आपके लिए एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे जो डेली यूज के लिए बेस्ट हो सकता है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में Bajaj Chetak C3502 में 3.5kWh की लिथियम-आयन फिक्स्ड बैटरी दी गई है जो ARAI के मुताबिक 153 किमी की रेंज देता है। इसकी टॉप-स्पीड 80kmph है और इसमें इको और स्पोर्ट्स मोड के साथ-साथ एक मैकेनिकल रिवर्स मोड भी मिलता है। इसके अलावा, ऑफ-बोर्ड 750W चार्जर के जरिए इसे 0 से 80% तक चार्ज होने में 3 घंटे 25 मिनट का समय लगता है।
डाइमेंशन और बिल्ड
डाइमेंशन और बिल्ड के मामले में इसमें एक टिकाऊ स्टील ट्यूबलर फ्रेम के साथ ऑल-मेटल बिल्ड दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 35 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। गाड़ी की लंबाई 1,194mm, चौड़ाई 725mm और ऊंचाई 1,135mm है जबकि इसका व्हीलबेस 1,355nm और सीट की ऊंचाई 775mm है।
इसमें 168mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 128kg का कर्ब वेट मिलता है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP67 वॉटरप्रूफ और डस्ट-रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है।
सस्पेंशन ब्रेक्स और व्हील्स
सस्पेंशन, ब्रेक्स और व्हील्स के मामले में इसके फ्रंट में सिंगल-सडेड लीडिंग लिंक सस्पेंशन और रियर मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा, इस गाड़ी में 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
फीचर्स और तकनीक
फीचर्स और तकनीक के मामले में इसमें नॉन-टच डिस्प्ले वाला 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है और गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए ट्रे़डिशनल मैकेनिकल सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, ऑप्शनल या अपग्रेडेड TecPac फीचर्स के जरिए इसमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी मिलती है जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, जियो फेंसिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कलर और कीमत
इसके अलावा, इसमें एंटी थेफ्ट-अलार्म और OTA अपडेट्स शामिल हैं। सेफ्टी और असिस्ट के लिए इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, साइड-स्टैंड कट-ऑफ और ओवरस्पीड अलर्ट दिए गए हैं। यह वाहन ब्रुकलिन ब्लैक, साइबर व्हाइट, इंडिगो मैटेलिक और मैक कोर्स ग्रे जैसे कलर्स में उपलब्ध है। Bajaj Chetak C3502 की एक्स-शोरूम कीमत 1,36,939 रुपए से लेकर 1,44,939 रुपए तक जाती है।
