विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑटो-रिक्शा की मेंटेनेंस के 5 आसान तरीके, बढ़ जाएगा माइलेज और बैटरी चलेगी लंबी

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:06 AM (IST)

भारत में लाखों लोगों के लिए ऑटो-रिक्शा एक महत्वपूर्ण वाहन है, जिसकी सही देखभाल से माइलेज और जीवनकाल बढ़ाया जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में ऑटो-रिक्शा सिर्फ एक तीन पहियों वाली गाड़ी नहीं बल्कि लाखों लोगों के रोजाना एक से दूसरी जगह जाने का माध्यम है। शहर की पतली गलियां हो चाहे गांव के कच्चे रास्ते यह कहीं भी पहुंच जाती हैं। हालांकि दिन भर चलने से इसमें कई तरह की दिक्कतें आना भी आम बाता है और अगर ऑटो की सही देखभाल न की जाए तो न सिर्फ माइलेज पर असर पड़ता है बल्कि बार-बार मैकेनिक के आगे-पीछे घूमने की नोबत आ जाती है। अगर आप इसे हमेशा चकाचक रखना चाहते हैं तो इन 5 बातों का ध्यान रखें।

1. इंजन ऑयल बदलें

हर बाइक, कार या दूसरी गाड़ियों की तरह इंजन ऑयल का समयर पर बदला जाना बहुत जरूरी है जिसे 2000-3000 किमी चलाने के बाद इंजल ऑयल के लेवल और क्वालिटी की जांच कर लेनी चाहिए। सही समय पर ऑयल बदलने से इंजन के पार्ट्स घिसते नहीं है जिससे इंजन की लाइफ लंबी होने के साथ-साथ माइलेज भी बढ़िया मिलता है।

2. टायर प्रेशर और ग्रिप

सड़कों पर सुरक्षित चलने और बढ़िया माइलेज पाने के लिए टायरों का भी सही होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार टायरों में हवा का प्रेशर जरूर चेक कराएं। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अगर टायर की ग्रिप घिस गई है तो दुर्घटना से बचने के लिए उसे तुरंत बदलें क्योंकि सही टायर से इंजन पर भी ज्यादा लोड नहीं पड़ता।

3. स्पार्क प्लग और एयर फिल्टर

कई बार ऐसा होता है कि ऑटो-रिक्शा को स्टार्ट करने या फिर पिकअप में दिक्कतें आती हैं जो स्पार्क प्लग या गंदे एयर फिल्टर की वजह से होता है। अक्सर धूल-मिट्टी की वजह से एयर फिल्टर जल्दी बंद हो जाता है जिसे रेगुलर साफ करते रहना चाहिए या जरूरत पड़ने पर इसे बदले लें। इसके अलावा, प्लग पर जमी कार्बन को साफ रखें जिससे स्पार्किंग सही तरीके से हो गाड़ी एक ही बार में स्टार्ट हो जाए।

4. ब्रेकिंग और क्लच सिस्टम

सारा दिन बार-बार ब्रेक लगाने और गियर बदलने से ब्रेक शू और क्लच केबल पर काफी दबाव पड़ता है। इससे बचने के लिए ब्रेक ऑयल का लेवल और ब्रेक पैड/शू में होने वाले घिसाव को चेक करते रहें। क्लच और ब्रेक केबल में समय-समय पर ग्रीसिंग और ऑयलिंग कराते रहें जिससे वे स्मूथ रहें और अचानक टूटने का खतरा न रहे।

5. बैटरी और वायर कनेक्शन

आजकल आने वाले ऑटो में सेल्फ स्टार्ट, LED लाइट्स और डिदिटल मीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं जो बैटरी से चलते हैं और बैटरी खराब हो जाए तो इसे बदलने में काफी खर्च आ सकता है। इसके लिए बैटरी के टर्मिनल्स पर जमी सल्फेशन या फफूंद को गर्म पानी से साफ करें। साथ ही, अगर आपका ऑटो बैटरी से चलता है तो उसमें डिस्टिल्ड वॉटर का लेवल चेक करते रहें और खुले वायर या ढीले कनेक्शन को तुरंत ठीक कराएं।

यह भी पढ़ें- गाड़ी का कट गया है गलत चालान? घर बैठे ऑनलाइन ऐसे रद्द कराएं फाइन, जानिए पूरा प्रोसेस और अपने अधिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।