Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Libra Yearly Horoscope 2025: तुला राशि के लिए खुशखबरी लेकर आएगा नया साल, हर फील्ड में मिलेगी सफलता

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 04:09 PM (IST)

    जल्द ही हम नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं। राशिफल की मानें तो आने वाला साल कई राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है तो वहीं कुछ जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको तुला राशि (Tula Rashifal 2025) के जातकों के लिए वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    Libra Yearly Horoscope 2025: तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 2025?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वार्षिक राशिफल (Libra Yearly Horoscope 2025) के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला साल यानी 2025 कुछ मिला-जुला रहता है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए आना वाला साल, विभिन्न क्षेत्रों के लिए कैसा रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुला वार्षिक राशिफल 2025 (Libra Horoscope Prediction 2025 in Hindi)

    सामान्य - वर्ष 2025 आपकी राशि के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। एक और जहां आपका व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, वहीं आपको आर्थिक तौर से भी यह वर्ष लाभकारी रहेगा। इस वर्ष आपके नए पद और सम्मान की प्राप्ति होगी। मन में चल रही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वर्ष के शुरुआती दौर में कुछ उतार-चराव की स्थिति देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी पारिवारिक मतभेद संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। वर्ष का मध्यकाल और उतरता हुआ कल आपके लिए सफलता लेकर आएगा।

    आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। आप स्वयं का कोई कार्य शुरू कर सकते हैं व अपने पुराने कार्य में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। इस वर्ष शनि का गोचर सम्मान प्रतिष्ठा पद दिलाने वाला रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष शानदार रहेगा। इस वर्ष घर में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे। इस वर्ष राहु का गोचर लक्ष्मी प्रदान करने वाला होगा। शत्रु पक्ष पराजित होंगे, न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरणों में विजय प्राप्त होगी। साथ ही इस वर्ष आपको किसी बड़े सम्मान से नवाजा जा सकता है। इस वर्ष परिवार में आपकी साख बढ़ेगी, परिवार के लोग आपके प्रति सम्मान रखेंगे।

    स्वास्थ्य - वर्ष 2025 स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक रहेगा, हालांकि मौसम के हिसाब से कभी-कभी कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। इस वर्ष आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त होंगे। परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके और आपके परिवार के लिए अच्छा रहने वाला है। हालांकि अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। साथ ही अध्यात्म की ओर अग्रसर हो, व्यायाम आदि का सहारा लें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, इस वर्ष स्वास्थ्य लाभ आपको मिलेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन ज्यादा विशेष कुछ नहीं रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा।

    यह भी पढ़ें - Cancer Yearly Horoscope 2025: कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नया साल? खुलेंगे सफलता के मार्ग

    वित्त - वर्ष 2025 आर्थिक तौर से आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस वर्ष कार्य क्षेत्र में आप बड़े निर्णय लेंगे। साथ ही पार्टनर के साथ आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इस वर्ष प्रशासनिक कार्यों में आपको कार्य मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भूमि संबंधी कार्यों से इस वर्ष लाभ के योग निर्मित होंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह वर्ष अच्छा कहा जा सकता है। इस वर्ष आपको आपके कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है, आपको पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आपकी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में इस वर्ष आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे।

    करियर - वर्ष 2025 करियर की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा, हालांकि इस वर्ष आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों को यह वर्ष सफल कहा जा सकता है। आप द्वारा किया गया परिश्रम इस वर्ष सार्थक होगा, आप अपने कार्यक्षेत्र में स्थापित होंगे। वर्ष के मध्य काल में कुछ मानसिक परेशानियां देखने को मिलेगी, जो आपका डिसीजन को गड़बड़ कर सकती हैं। अपने मन को डिसीजन को कंट्रोल रखें, इस वर्ष आपको सफलता प्राप्त होगी

    यह भी पढ़ें - Virgo Yearly Horoscope 2025: इस महीने से करियर और कारोबार में मिलेगी सफलता, कैसा रहेगा नया साल?

    लव - वर्ष 2025 लव लाइव वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आप अपने पार्टनर से अपनी मन की बात बोल सकते हैं। आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को महत्व देगा। इस वर्ष आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बन सकता है। परिवार के लोग आपके निर्णय से सहमत होंगे। आपका पार्टनर आपके साथ खुश रहेगा। इस वर्ष अपने पार्टनर के साथ आप लंबी-लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं। प्रेम-प्रसंग के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा।