तुला से धनु Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025: धनु राशि के आर्थिक मामलें सुलझेंगे, पढ़ें तुला-वृश्चिक का राशिफल

Updated: Sun, 01 Jun 2025 09:06 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025 के अनुसार आज का दिन तुला से धनु राशि के लोगों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। जून के पहले दिन करियर और सामाजिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित होगा। ऐसे में आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक (Daily Horoscope Today) से तुला से धनु तक दैनिक राशिफल।

Hero Image
Aaj Ka Rashifal 1 June 2025 Horoscope Today: पढ़िए आज का राशिफल।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 1 जून 2025 का दिन तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। वृषभ राशि में सूर्यदेव और बुद्धदेव की युति से स्थिरता बनी रहेगी। मेष राशि में स्थित शुक्रदेव प्रेम संबंधों में सहजता और रोमांच को बढ़ावा दे रहे हैं। आज वरिष्ठों के साथ संबंध अनुकूल हो सकते हैं। आइए (Horoscope Today 1 June 2025) जानते हैं कि तुला से धन राशि को किन बातों का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

आपकी राशि के स्वामी शुक्र मेष राशि में सप्तम भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे संबंधों में नयापन और कभी-कभी आकस्मिकता भी बनी रह सकती है। दिन की शुरुआत में चंद्रमा दशम भाव को सक्रिय कर कार्यक्षेत्र और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करवा रहे हैं।

सायंकाल में सिंह राशि में चंद्र प्रवेश कर एकादश भाव में स्थित होंगें, जो टीमवर्क और समूह के सहयोग में सहायक सिद्ध हो सकता है। नवम भाव में बृहस्पति का गोचर शिक्षा, कला और वरिष्ठों के साथ संबंध को अनुकूल बना रहा है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

दिन की सलाह: विनम्रता के साथ अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखें।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपके लग्नेश मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं जिससे आंतरिक साहस और भावनात्मक गहराई बढ़ रही है। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में भाग्य स्थान में गोचर करते हुए यात्रा या अध्ययन की योजना में सहायता कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कर्क से कन्या Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025: कन्या राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें कर्क-सिंह का हाल

सायंकाल में चंद्रमा सिंह राशि में दशम भाव में प्रवेश करेगें, जिससे करियर और सामाजिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित होगा। केतु के प्रभाव से कार्यस्थल पर थोड़ी दूरी या भावनात्मक लगाव महसूस हो सकता है।

शुभ रंग: गाढ़ा लाल

शुभ अंक: 8

दिन की सलाह: अपनी जड़ों को समझकर आगे बढ़ें। प्रभाव डालें, दबाव नहीं।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आपके लग्नेश बृहस्पति सप्तम भाव से गोचर करते हुए संबंधों और साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित करवा रहे हैं। आज का दिन रचनात्मकता और आध्यात्मिकता की ओर आकर्षण लेकर आ सकता है।

प्रारंभ में अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर साझा आर्थिक मामलों को सुलझाने में सहायक रहेगा। सायंकाल में भाग्य स्थान में चंद्रमा के प्रवेश से गुरुओं, मार्गदर्शकों और दर्शन से जुड़ाव संभव है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 3

दिन की सलाह: गहरे प्रश्न पूछिए, जवाबों से संतोष न करें।

यह भी पढ़ें: मकर से मीन Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025: कुंभ राशि वाले सेहत का रखें ध्यान, जानें कैसा रहेगा मकर-मीन का दिन

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।