कर्क से कन्या Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025: कन्या राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें कर्क-सिंह का हाल

Updated: Sun, 01 Jun 2025 09:06 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025 के अनुसार रविवार का दिन कर्क से कन्या राशि के लोगों के लिए शानदार रहने वाला है। लोगों का मन एकांत की ओर मुड़ सकता है और करियर पर फोकस रहेगा। ऐसे में आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक (Daily Horoscope Today) से जानते हैं कि कर्क से कन्या तक दैनिक राशिफल।

Hero Image
Aaj Ka Rashifal 1 June 2025 Horoscope Today: कैसा रहेगा आज का दिन

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 1 जून 2025 का दिन कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज के दिन शुरुआत चंद्रदेव के कर्क राशि में रहने से होगी, फिर वे सिंह राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर आत्मचिंतन से आत्म-अभिव्यक्ति की दिशा में भावनात्मक बदलाव लाएगा। आइए (Horoscope Today 1 June 2025) जानते हैं कि कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आपकी ही राशि में चंद्रदेव का गोचर आत्मचिंतन और भावनात्मक सजगता को बढ़ा रहा है। वहीं मंगल की उपस्थिति भी भावनाओं को तीव्रता प्रदान कर सकती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या प्रतिक्रिया से बचें।

यह भी पढ़ें: मकर से मीन Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025: कुंभ राशि वाले सेहत का रखें ध्यान, जानें कैसा रहेगा मकर-मीन का दिन

सायंकाल में चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर द्वितीय भाव को सक्रिय करेगें, जिससे वित्तीय मामलों और पारिवारिक मूल्य की अहमियत बढ़ेगी। थोड़ा एकांत और आत्मनिरीक्षण आज आपको आंतरिक स्पष्टता देगा।

शुभ रंग: चांदी जैसा सिल्वर

शुभ अंक: 2

दिन की सलाह: स्वयं को प्रकृति से जोड़ें या ध्यान जैसी विधियों से संतुलन प्राप्त करें।

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

दिन की शुरुआत में चंद्रदेव बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आंतरिक विचारों और भावनात्मक उपचार की आवश्यकता महसूस हो सकती है। सायंकाल में आपकी ही राशि में चंद्र प्रवेश कर रहे है, जिससे ऊर्जा, आत्म-प्रदर्शन और नेतृत्व की भावना जागेगी। केतु आपकी राशि में स्थित होकर वैराग्य के भाव को जगा सकते है। यह समय आपकी आध्यात्मिकता को निखारने का है। आप चमक सकते हैं।

शुभ रंग: गोल्डन

शुभ अंक: 1

दिन की सलाह: नेतृत्व करें, लेकिन केवल अहं से नहीं, हृदय से।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

ग्यारहवें भाव में कर्क राशि के चंद्रमा का गोचर आपके लिए लाभदायक है। चाहे वह आर्थिक लाभ हो या नेटवर्किंग के अवसर। सायंकाल में सिंह राशि में चंद्रमा का प्रवेश बारहवें भाव को सक्रिय करेगा, जिससे मन एकांत की ओर मुड़ सकता है।

दशम भाव से बृहस्पति का गोचर आपके करियर के दृष्टिकोण को स्पष्ट कर रहा है। बुध आपकी संवाद शैली को स्थिर और सहयोगपूर्ण बना रहें है। सायंकाल तक आप मानसिक विश्राम चाहेंगे।

शुभ रंग: नेवी ब्लू

शुभ अंक: 4

दिन की सलाह: कार्यशीलता और आत्म-चिंतन के बीच संतुलन बनाएं।

यह भी पढ़ें: तुला से धनु Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025: धनु राशि के आर्थिक मामलें सुलझेंगे, पढ़ें तुला-वृश्चिक का राशिफल

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।