मेष से मिथुन Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025: इन 3 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? पढ़ें राशिफल

Updated: Sun, 01 Jun 2025 09:06 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025 के अनुसार मेष से मिथुन राशि के लिए जून का पहला दिन बेहद खास रहने वाला है। व्यावसायिक या आर्थिक मामलों में निर्णय लेने के लिए समय अच्छा है। आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि आज का दिन मेष से मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

Hero Image
Aaj Ka Rashifal 01 June 2025 Horoscope Today: पढ़िए आज का राशिफल।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 01 जून का दिन मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लोगों (Aaj Ka Rashifal) के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। चंद्र देव का कर्क से सिंह राशि में गोचर होने से भावनाएं और प्राथमिकताएं बदल सकती हैं। मेष राशि के जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, वृषभ राशि के लोग दूसरों की बातों को भी ध्यानपूर्वक सुनें। ऐसे में आइए (Horoscope Today 01 June 2025) जानते हैं कि मेष, वृषभ और मिथुन का दैनिक राशिफल।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

कर्क राशि के चंद्रदेव आज आपके चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे पारिवारिक भावनाएं गहराई से जाग सकती हैं। सायंकाल में चंद्रदेव सिंह राशि में प्रवेश कर पंचम भाव को सक्रिय करेंगे, जिससे प्रेम संबंधों में ऊर्जा का संचार होगा।

यह भी पढ़ें: मकर से मीन Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025: कुंभ राशि वाले सेहत का रखें ध्यान, जानें कैसा रहेगा मकर-मीन का दिन

आपकी ही राशि में शुक्र का गोचर आपके आकर्षण में वृद्धि कर रहा है। किसी प्रियजन से संबंध जुड़ सकते हैं या आप किसी परियोजना में लगाव महसूस कर सकते हैं। चतुर्थ भाव में स्थित मंगल पारिवारिक मामलों में कुछ तनाव ला सकता है। धैर्य और भावनात्मक नियंत्रण बनाए रखें।

शुभ रंग: करौंदिया लाल

शुभ अंक: 9

दिन की सलाह: अपनी भावनात्मक ऊर्जा को शारीरिक गतिविधियों में लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आपकी ही राशि में सूर्य और बुध का गोचर आज आत्मविश्वास और स्पष्टता दे रहा है। निर्णय लेने के लिए यह समय उपयुक्त है, विशेषकर व्यावसायिक या आर्थिक मामलों में। चंद्रदेव तृतीय भाव से गोचर करते हुए विचारों में भावनात्मक गहराई ला रहे हैं।

सायंकाल में सिंह राशि में चंद्रमा का प्रवेश चतुर्थ भाव को सक्रिय करेगा, जिससे घर-संबंधी योजनाएं या रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों पर ध्यान केंद्रित हो सकता है। शुक्र की मेष राशि से स्थिति आपकी अंतर्दृष्टि को जाग्रत कर रही है। शनि का प्रभाव आपको व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित कर रहा है।

शुभ रंग: पन्ना हरा

शुभ अंक: 6

दिन की सलाह: अपने शब्दों में वजन रखें और दूसरों की बातों को भी ध्यानपूर्वक सुनें।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

मेष राशि में स्थित बृहस्पति आज आपके आत्मविश्वास और आशावाद को बढ़ा रहे हैं। दिन की शुरुआत में चंद्रदेव द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं जिससे वाणी में मिठास और वित्तीय मामलों में स्पष्टता रहेगी। लेखन, संप्रेषण और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।

बुध द्वादश भाव से गोचर कर रहें है, जिससे खर्चों की समीक्षा और आध्यात्मिक झुकाव संभव है। सायंकाल में तृतीय भाव में चंद्र गोचर से व्यापारिक कार्यों में गति आएगी। अपनी प्रवृत्तियों और विचारों पर विश्वास रखें।

शुभ रंग: आसमानी नीला

शुभ अंक: 5

दिन की सलाह: जो बात अब तक छिपा रखी थी, आज उसे कहने का समय है।

यह भी पढ़ें: तुला से धनु Aaj Ka Rashifal 1 जून 2025: धनु राशि के आर्थिक मामलें सुलझेंगे, पढ़ें तुला-वृश्चिक का राशिफल

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।