विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपकी जन्म तारीख बताती है कि आपको कौन-सा जानवर पालना चाहिए?

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:25 PM (IST)

अंक ज्योतिष की सहायता से मूलांक 1 से 9 के लिए जानिए आपके लिए कौन-सा पालतू जानवर सही रहने वाला है?

जन्म तिथि के आधार पर पालतू जानवर

जन्म तिथि के आधार पर पालतू जानवर

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जानवरों और पक्षियों को हर कोई पसंद करता है। उनकी सुंदरता और मासूमियत को देखकर न सिर्फ मन खुश होता है, बल्कि तनाव से मुक्ति मिलती है। इसलिए अधिकतर लोगों को अपने घरों में जानवरों को पालना अच्छा लगता है।

कई घरों में तो पालतू जानवर परिवार के सदस्य की तरह रहते हैं। अंक ज्योतिष की सहायता से आप जान सकते हैं कि, कौन-सा पालतू जानवर आपकी पर्सनैलिटी से मेल खाता है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 के लिए कौन-सा जानवर उपयुक्त रहने वाला है।

मूलांक 1

जिन भी लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है, उनका मूलांक 1 है। इस अंक के अंतर्गत आने वाले लोगों पर सूर्य का प्रभाव रहता है। उनके स्वभाव के हिसाब से कुत्ता एक सही पालतू जानवर है। अपने अनुशासन स्वभाव के हिसाब से ये लोग ऐसे कु्त्ते को पालतू जानवर के रूप में रख सकते हैं, जो इंसानों के आदेशों को मानता हो।

मूलांक 2

मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है। 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोग मूलांक 2 के अंतर्गत आते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी सौम्य होते हैं और आसानी से किसी जानवर से आकर्षित हो जाते हैं इसलिए उनके लिए पालतू जानवर के रूप में पिल्ला सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

मूलांक 3

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इस अंक के जातकों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है। ये लोग स्वभाव से शांत होने के साथ जानवरों को काफी पसंद करते हैं। इसलिए इनको मधुर आवाज करने वाली पक्षियों को पालना चाहिए।

मूलांक 4

अंक 4 का स्वामी राहु को माना जाता है। इस अंक के अंतर्गत आने वाले लोगों को मछली पालनी चाहिए। अंक ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि, अंक 4 के लोग मछली पालकर अपने जीवन में खुशियों में वृद्धि कर सकते हैं।

मूलांक 5

जिन भी लोगों का जन्म इन 5, 14, 23 तारीख को हुआ, उनका मूलांक 5 है और यह अंक बुध ग्रह से अधिक प्रभावित होता है। इस अंक के लोग स्वभाव से पशु-पक्षियों के प्रति काफी लगाव रखते हैं। इन्हें बाहर घूमना-फिरना काफी पसंद होता है, इसलिए इन्हें कम देखभाल वाली मछलियां पालनी चाहिए। व्यस्त जीवन के कारण इनके लिए पालतू मछलियां सबसे सही जीव साबित हो सकती है।

मूलांक 6

किसी भी महीने की 6, 15वीं और 24वीं तारीख को जन्मे लोगों पर शुक्र ग्रह का अधिक प्रभाव रहता है। इस अंक के लोगों को स्वच्छता और विलासिता काफी पसंद होती है। वे स्वभाव से ही काफी प्यार होते हैं इसलिए उन्हें पालतू पक्षियों को पालना चाहिए।

मूलांक 7

अंक 7 के अंतर्गत आने वाले लोगों पर केतु का प्रभाव अधिक रहता है। इस अंक के जातकों को रंग-बिरंगे पक्षी, तोते, मछली और बिल्लियों को पालनी चाहिए।

मूलांक 8

मूलांक 8 के लोगों पर शनि का शासन होता है। ऐसे में इस अंक के जातकों को कुत्ते व बिल्लियों को पालना चाहिए।

मूलांक 9

मूलांक 9 के जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण उन्हें ऐसे जानवरों को पालना चाहिए, जिन्हें काफी देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए इन्हें तोता या मधुर आवाज वाली पक्षियों को पालना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आपकी गाड़ी और मोबाइल का कौन-सा नंबर देगा आपको नेम और फेम? न्यूमरोलॉजी में छिपा है इसका जवाब

यह भी पढ़ें- क्या मोबाइल नंबर आपको बनाएगा धनवान? अंक ज्योतिष से समझें आखिरी अंकों का खेल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।