क्या मोबाइल नंबर आपको बनाएगा धनवान? अंक ज्योतिष से समझें आखिरी अंकों का खेल
अंक ज्योतिष के अनुसार, मोबाइल नंबर के अंतिम 4 अंक हमारे जीवन और भाग्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं। सही ...और पढ़ें

मोबाइल नंबर के आखिरी 4 अंकों का महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में मोबाइल नंबर सिर्फ बात करने का जरिया ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। यह आपके नाम के साथ आपकी पहचान का भी हिस्सा बना चुका है।
अंक ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक, मोबाइल नंबर पर भी हमारे जीवन में काफी प्रभाव डालते हैं। मोबाइल नंबर की एनर्जी जीवन में तनाव और परेशानी से लेकर भाग्य को चमकाने का भी काम कर सकती है, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि सही मोबाइल नंबर को चुनना।
अंक ज्योतिष के मुताबिक, हमारे मोबाइल नंबर की आखिरी 4 अंकों का मेल हमारे जीवन से लेकर भाग्य तक पर असर डाल सकता है। ऐसे में इन 4 नंबरों का सही होना किस्मत को चमका भी सकता है। यह आपके लिए दौलत और शोहरत भी आकर्षित करने का दम रखता है। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो नंबर?
अंक ज्योतिष में लकी मोबाइल नंबर
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मोबाइल नंबर के आखिरी 4 डिजिट आपके जीवन में असर दिखा सकते हैं। मूलांक और भाग्यांक से जुड़ाव होने पर मोबाइल नंबर आपके लिए लकी भी साबित हो सकते हैं। मोबाइल के आखिरी 4 अंक बढ़ते क्रम में शुभ माना जाता है। जैसे 6789 संख्याओं को शुभ माना जाता है।
आपके मोबाइल नंबर की आखिरी 4 डिजिट में सबसे बाद में आने वाली 2 डिजिट 25 या 52 होना शुभ माना जाता है। मोबाइल की ये 2 आखिरी डिजिट जीवन में संतुलन स्थापित करने के साथ धन लाभ भी दिलाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंक ज्योतिष में नंबर 5 के स्वामी राजकुमार बुध हैं, जो बुद्धि के कारक माने जाते हैं। बुध व्यक्ति को कुशल बुद्धि और पैसा देने के साथ ही जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं नंबर 2 को रचनात्मकता से जुड़ा अंक माना जाता है। यह दोनों अंक व्यक्ति को रिस्क लेने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा भाग्य में बेहतर परिणाम के लिए बुध और शुक्र अहम योगदान निभाते हैं।
जिन भी लोगों के मोबाइल नंबर की आखिरी डिजिट 25 या 52 होती है, इनमें से अधिकतर लोग आध्यात्मिकता के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन्हें जीवन में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोगों की ऊर्जा अपने साथ दूसरे लोगों में भी बेहतर बदलाव का कारण बनती है।
मोबाइल नंबर के आखिरी 4 अंक कैसे निकालें?
सबसे पहले अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर बिना कंट्री कोड के लिख लें। आइए उदाहरण के तौर पर 7827615189 नंबर का इस्तेमाल करें।
मोबाइल नंबर के आखिरी 4 अंक पहचानें- 5189
चारों अंक को जोड़ें- 5+1+8+9= 23
अब 23 को एक अंक में बदलें, 2+3= 5
आपकी चार अंकों की योग संख्या 5 है।
यह भी पढ़ें- एक ही मूलांक फिर भी क्यों अलग होती है दो लोगों की किस्मत? जानें अंक ज्योतिष का सच
यह भी पढ़ें- Numerology: सोशल मीडिया पर राज करते हैं इन 3 बर्थ डेट वाले लोग, रातों-रात बनते हैं टॉप इन्फ्लुएंसर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
