एक ही मूलांक फिर भी क्यों अलग होती है दो लोगों की किस्मत? जानें अंक ज्योतिष का सच
अंक ज्योतिष के अनुसार, एक ही मूलांक वाले दो व्यक्तियों का जीवन भाग्यांक, ग्रहों की स्थिति, नामांक और कर्म जैसे कई कारणों से भिन्न हो सकता है।

एक ही जन्म अंक होने पर भी भाग्य अलग क्यों होता है? (Picture Credits- AI Images)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि के अध्ययन से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, सोच और उसके जीवन से जुड़ी कई संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है। जन्म तारीख के आधार पर प्राप्त होने वाले मूलांक व्यक्तित्व और प्रवृत्तियों के बारे में काफी कुछ जानकारी देते हैं। लेकिन अक्सर एक सवाल देखने को मिलता है कि अगर दो व्यक्ति का मूलांक 1 ही है, तो क्या दोनों का भविष्य भी एक समान होगा? आइए जानते हैं अंक ज्योतिष पर आधारित इस सवाल का जवाब।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार, अंक ज्योतिष में मूलांक केवल व्यक्ति की मुख्य जन्मतिथि (जैसे 14 तारीख का मूलांक 1 + 4 = 5) पर आधारित होता है। हालांकि, दो लोगों का मूलांक एक जैसा होने के बावजूद उनका जीवन अलग हो सकता है। ऐसा होने के कई मुख्य कारण हैं।
जीवन में भिन्नता के मुख्य कारण
भाग्यांक का अंतर
मूलांक केवल जन्म की तारीख बताता है, जबकि भाग्यांक पूरी जन्मतिथि (दिन + महीना + वर्ष) के योग से बनता है। भाग्यांक अलग होने से जीवन की दिशा पूरी तरह बदल जाती है।
यही वजह है कि, अंक ज्योतिष के जानकार किसी व्यक्ति के जीवन का विश्लेषण सिर्फ मूलांक के आधार पर ही नहीं करते हैं। मूलांक व्यक्ति के आदतों से जुड़ी बातों का संकेत देता है, जबकि भाग्यांक को जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिशा से जोड़कर देखा जाता है।
ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति
अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म का समय और स्थान अलग होने से भी दोनों व्यक्तियों की कुंडली में ग्रहों की राशियां, नक्षत्र और दशाएं अलग होती हैं। दरअसल अंक ज्योतिष में प्रत्येक मूलांक का अपना एक खास ग्रह होता है।
उदाहरण के लिए दो व्यक्तियों का मूलांक भले ही एक जैसा हो सकता है, लेकिन उनकी जन्मतिथि के दूसरे अंक अलग होने की वजह से उनकी ग्रहों की दिशा बदल सकती है। इसी कारण से एक व्यक्ति को किसी चीज में जल्दी सफलता मिल जाती है, जबकि दूसरे को उसी लक्ष्य को हासिल करने में थोड़ा समय लग जाता है।
नामांक की ऊर्जा
व्यक्ति के नाम के अक्षरों से निकलने वाली ऊर्जा (नामांक) उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। अंक ज्योतिष की माने तो, हर अक्षर का एक खास अंक और ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति के स्वभाव, आदतों और जीवन के दिशा को प्रभावित करने का काम करती है।
परिवेश और कर्म
व्यक्ति का पालन-पोषण, वातावरण, सोच और कर्म भी मूलांक की ऊर्जा को अलग-अलग रूप में संचालित करते हैं। जिस कारण एक ही मूलांक के दो लोगों के जीवन में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक वाले लोगों से कभी न करें धोखेबाजी, होते हैं सबसे सच्चे और वफादार दोस्त
यह भी पढ़ें- इस मूलांक के बच्चे होते हैं बेहद भाग्यशाली, जन्म लेते ही चमक उठती है माता-पिता की किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
