विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपकी गाड़ी और मोबाइल का कौन-सा नंबर देगा आपको नेम और फेम? न्यूमरोलॉजी में छिपा है इसका जवाब

Published: Thu, 24 Sep 2026 02:28 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ खास लकी नंबर्स व्यक्ति के करियर, व्यक्तित्व और सफलता को प्रभावित कर सकते हैं। जानिए इन लकी नंबर के बारे में।

नाम और शोहरत के लिए अंक ज्योतिष के लंकी नंबर (Picture Credits- AI Images)

नाम और शोहरत के लिए अंक ज्योतिष के लंकी नंबर (Picture Credits- AI Images)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या को विशेष अंक आपको सफलता दिला सकता है? आज के आधुनिक दौर में लोग मोबाइल नंबर से लेकर गाड़ियों के लिए लकी नंबर चुनते हैं, भले ही उसके लिए उन्हें ज्यादा पैसा क्यों न देना पड़े।

अंक ज्योतिष के मुताबिक, हर अंक की अपनी खास पहचान होती है, जो व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई क्षेत्रों को प्रभावित करती है। क्या जन्मतिथि और भाग्यांक के आधार पर चुना गया नंबर आपको करियर में सफलता दिला सकता है? आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के जानकारों से इसके पीछे का रहस्य।

कई लोग नंबर के मामले में इतने शौकीन होते हैं कि, अपनी गाड़ी और मोबाइल के लिए अपनी डेट ऑफ बर्थ से मैच करते हुए नंबर की तलाश करते हैं। ऐसा करना उन्हें पर्सनल कनेक्शन का एहसास दिलाता है। वहीं, कुछ लोगों को समाज में अपनी खास पहचान और स्टेटस दिखाने का शौक होता है, जिस वजह से ये लोग VIP नंबर खरीदना पसंद करते हैं।

अंक ज्योतिष में खास नंबर

नंबर 1

अंक ज्योतिष में 1 अंक सूर्य का माना जाता है, जो आत्मविश्वास, लीडरशिप क्वालिटी और सफलता का प्रतीक होता है। जिन भी लोगों को जीवन में ताकत और पहचान पाने की इच्छा होती है, वे अक्सर इस नंबर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

नंबर 3

अंक ज्योतिष में नंबर 3 गुरु बृहस्पति का अंक माना जाता है, जो बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स, क्रिएटिविटी और सीखने की क्षमता को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। मीडिया, मार्केटिंग और कंटेंट से जुड़े हुए लोग इस अंक को ज्यादा शुभ मानते हैं।

नंबर 5

नंबर 5 बुध ग्रह का नंबर माना जाता है, जो बेहतर बदलाव और यात्रा से जुड़ा हुआ अंक है। जो भी लोग बिजनेस से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत हैं, वे लोग इस नंबर का काफी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ट्रैवल, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को भी यह नंबर काफी आकर्षित करता है।

नंबर 6

अंक ज्योतिष में संख्या 6 का संबंध शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र लग्जरी लाइफ, सुंदरता और प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग जिन्हें अपने जीवन में अधिक पैसा और सुख-सुविधा की चाह उनके लिए 6 अंक लकी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या मोबाइल नंबर आपको बनाएगा धनवान? अंक ज्योतिष से समझें आखिरी अंकों का खेल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।