बच्चे की बेहिसाब जिद्द के पीछे कहीं उसका मूलांक तो नहीं? जन्म तिथि में छिपा है स्वभाव का पूरा रहस्य
कई बार बच्चों की जिद्दी प्रकृति उनकी जन्मतिथि से प्रभावित होती है और इसके लिए उनका मूलांक जिम्मेदार होता है। ...और पढ़ें

बच्चे की जिद्द का रहस्य: जन्मतिथि और मूलांक का संबंध (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 1 वाले बच्चे सूर्य के प्रभाव से जन्म से ही लीडर होते हैं।
मूलांक 3 के बच्चे गुरु के प्रभाव से बुद्धिमान और मेहनती होते हैं।
मूलांक 9 वाले बच्चे मंगल के प्रभाव से ऊर्जावान और जिद्दी होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपके जन्म की तारीख आपके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बातें बता सकती है। जन्म की तारीख इस बात के लिए भी जिम्मेदार हो सकती है कि आपका रहन-सहन कैसा है? आपका सोचने और बात करने का ढंग कैसा है और आप किस तरह से खुद को दूसरों के सामने प्रस्तुत करते हैं।
ऐसे ही आपने अक्सर देखा होगा कि कई पेरेंट्स की ये शिकायत होती है कि उनका बच्चा बात-बात पर जिद करता है और उनकी कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं होता है। यही नहीं बच्चे की दीद कई बार इतनी बढ़ जाती है कि कुछ गलत चीजें भी उसके ऊपर हावी हो सकती हैं।
दरअसल, इसके पीछे आपके बच्चे की जन्म तिथि यानी कि मूलांक का प्रभाव हो सकता है। कुछ मूलांक के बच्चे आसानी से हार नहीं मानते, अपनी सोचे जल्दी नहीं बदलते और माता-पिता की राय के बिना ही गलत फैसल ले लेते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपके बच्चे का मूलांक किस तरह से उसकी जिद का कारण बनता है।
मूलांक-1
या ऐसा मूलांक है जिसके ऊपर सूर्य का प्रभाव होता है और ये इस मूलांक के बच्चे जन्म से ही लीडर होते हैं। सूर्य के प्रभाव के कारण ये किसी से डरते नहीं हैं और अपनी जिद से हर बात मनवाने की कोशिश करते हैं। बचपन से ही इनमें एक अहंकार की भावना होती है जो इन्हें हमेशा सबसे आगे रहने के लिए प्रेरित करती है।
ऐसे बच्चों की जिद कई बार इनके जीबन में सकारात्मक रूप से हावी हो जाती है और ये जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं, जो इन्हें करियर में आगे बढ़ने के काम आती है।
वहीं कई बार इनकी गलत जिद और माता-पिता की सलाह का ध्यान न रखना जैसी चीजें इनके लिए समस्यायों का कारण बन सकती हैं। अगर आपके बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 1, 10 या 19 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक सूर्य से प्रभावित है और उसकी जिद का कारण भी सूर्य हो सकता है।
मूलांक-3
यह एक ऐसा मूलांक है जिस पर हमेशा गुरु का प्रभाव होता है और ये लोग पैदायशी बुद्धिमान होते हैं। इन बच्चों में गुरु बृहस्पति के प्रभाव से हमेशा आगे बढ़ने की ललक होती है और ये बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं। यही नहीं ये जीवन में जो भी ठान लेते हैं, उसे पूरा जरूर करते हैं।
इस मूलांक के बच्चे माता-पिता से भी अपनी जिद किसी न किसी तरह से मनवा ही लेते हैं। अगर आपके बच्चे का जन्म किसी भी माह की 03, 12 या 21 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 होगा और उसकी जिद का कारण उसके स्वामी ग्रह का प्रभाव हो सकता है।
मूलांक-9
मूलांक 9 के लोग बचपन से ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इनके ऊपर मंगल का प्रभाव होता है जिसकी वजह से वो बहुत ऊर्जावान होते हैं और जिस चीज के बारे में सोचते हैं उसे हर हाल में पाना चाहते हैं। इन बच्चों के जिद्दी स्वभाव के कारण इन्हें जल्दी गुस्सा आता है और ये बिना सोचे-समझे काम करते हैं।
इनका अहंकार इन्हें माफी मांगने से रोकता है, भले ही इन्हें पता हो कि इन्होंने कोई गलती भी की है। यही नहीं इन मूलांकों के बच्चे अपने पेरेंट्स के सामने भी कई बार नहीं झुकते हैं। अगर आपके बच्चे का जन्म किसी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो ये आपके बच्चे के गुण भी हो सकते हैं।
अगर आपके बच्चे का मूलांक इनमें से कोई भी है, तो व स्वभाव से जिद्दी हो सकता है और यह भी हो सकता है कि वो आपकी बात न मानता हो।
यह भी पढ़ें- बच्चे की जन्मतिथि में छिपे हैं स्वभाव के कई राज, मूलांक से समझें भविष्य और त्योहारों के खास उपाय
यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: कम उम्र में ही 'सफलता चूमती है इनके कदम', जिनके मूलांक में आते हैं ये अंक
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
