11:11 का मतलब क्या है? बार-बार इस अंक को देखना देता है ये बड़े संकेत
बार-बार 11:11 संख्या का दिखना एक शुभ संकेत है जो जीवन में सकारात्मक बदलाव और अच्छे समय की शुरुआत का ...और पढ़ें

अंकशास्त्र में इसे एंजल नंबर भी कहा गया है। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा हम सभी के साथ होता है। एक ही संख्या हमें बार-बार अचानक दिख जाती है। कई बार यह इत्तेफाक हो सकता है, मगर कभी-कभी बार-बार दिखने वाली संख्या हमें संकेत दे रही होती है। जैसे अगर किसी व्यक्ति को पूरे दिन में या बीते कुछ दिनों में बार-बार 11:11 संख्या नजर आ रही हो, तो यह संकेत है कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।
अंकशास्त्र में इस संख्या को बहुत ही शुभ बताया गया है। अंक 1 का संबंध सूर्य से होता है और सूर्य हमें साहस और आत्मविश्वास देता है। अंकशास्त्र में इसे एंजल नंबर भी कहा गया है। यह संख्या कई तरह के संकेत देती है, जो व्यक्ति के जीवन से जुड़े होते हैं। चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।
बदल जाती है सोच
जिस व्यक्ति को बार-बार 11:11 संख्या दिखती है, उसका जीवन को देखने का नजरिया ही बदल जाता है। ऐसे लोग अपने अंदर अधिक सकारात्मकता महसूस करते हैं और अपने ठोस विचारों के माध्यम से बहुत आगे जाते हैं।
शुरू हो जाता है अच्छा समय
अच्छे समय से यह तात्पर्य है एक ऐसे वक्त से, जब व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही दिशा नजर आने लगती है, व्यक्ति अपने करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचता है और उसके अच्छे संपर्क बनने लगते हैं, जो उसे भविष्य में बहुत लाभ पहुंचाते हैं।
रिश्ते में आती है मजबूती
सूर्य का रिश्तों पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है। यदि यह संख्या बार-बार दिखे, तो समझ जाएं कि आपका सूर्य बहुत ज्यादा प्रभावशाली है।यह आपके रिश्तों से अहंकार को दूर कर प्यार भरी मिठास घोल देता है। परिवार में सदस्यों से मनमुटाव खत्म हो जाते हैं।
कार्यक्षेत्र में देता है पहचान
1 अंक को बहुत प्रभावशाली माना गया है। इस अंक का बार-बार दिखना यानी आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आना है। यह बदलाव कार्यक्षेत्र में आता है, तो नई पहचान और नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होता है।
अतः 11:11 का सीधा संबंध मजबूत सूर्य से होता है। यह संख्या बार-बार दिखे, तो समझ जाएं कि जीवन में बड़ा लाभ होने की संभावनाएं हैं।
यह भी पढ़ें- 'शब्दों से वार' करने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, भूलकर भी इन अंक वालों को नहीं लेना चाहिए इनसे पंगा
यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांकों की जोड़ी होती है खास, दोस्ती ही नहीं शादी के लिए भी दिखती है शानदार बॉन्डिंग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
