विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शारदीय नवरात्र 2026: मूलांक के अनुसार करें माता दुर्गा के स्वरूपों की पूजा, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:18 PM (IST)

शारदीय नवरात्र में मूलांक के अनुसार माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने से जीवन में खुशहाली और सौभाग्य आता है।

शारदीय नवरात्र 2026: मूलांक अनुसार करें दुर्गा पूजा, खुलेंगे किस्मत के द्वार (Picture Credit: AI Generated)

शारदीय नवरात्र 2026: मूलांक अनुसार करें दुर्गा पूजा, खुलेंगे किस्मत के द्वार (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. शारदीय नवरात्र में मूलांक अनुसार दुर्गा पूजा का महत्व।

  2. जन्म तिथि के आधार पर माता के विशिष्ट स्वरूप की आराधना।

  3. सही पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का समय अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है और यह पूरी तरह से माता दुर्गा को समर्पित होता है। इन नौ दिनों और नौ रातों में लोग पूजा-पाठ और अन्य आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों से माता को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

अगर आप अपनी जन्मतिथि यानी मूलांक के अनुसार माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करेंगे, तो आपको इसके लाभ जल्द ही जीवन में दिखाए देंगे। आइए आपको बताते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों को माता दुर्गा के कौन से स्वरूप की पूजा करनी चाहिए जिससे जीवन में खुशहाली बनी रहे।

मूलांक 1-मां कूष्माण्डा

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है और यह सूर्य से प्रभावित अंक माना जाता है।

शारदीय नवरात्र में यदि मूलांक 1 के लोग मां कूष्माण्डा की पूजा करेंगे और साथ ही, माता शैलपुत्री की पूजा करेंगे, तो उन्हें कई गुना ज्यादा फल मिलेंगे। माता के ये दोनों स्वरूप सूर्य की ऊर्जा से भरपूर हैं और इनकी पूजा से मूलांक 1 के जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है।

मूलांक 2-मां शैलपुत्री

मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है और जिनका जन्म किसी भी महीने की 2,11 और 21 तारीख को हुआ है वो मूलांक 2 होते हैं। इन लोगों को माता दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए।

मूलांक 3-मां कात्यायनी और मां चंद्रघंटा

मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति देव हैं। अगर इस मूलांक के लोग शारदीय नवरात्र के दौरान माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी और तृतीय स्वरुप मां चंद्रघंटा की पूजा करेंगे, तो उन्हें पूर्ण लाभ मिलेंगे।

मूलांक 4-मां महागौरी

जिनका मूलांक 4 है यानी कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है उनके स्वामी ग्रह राहु हैं।

ऐसे लोगों को शारदीय नवरात्र में मां महागौरी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें पूजा का पूर्ण फल मिलता है और जीवन में समृद्धि बनी रहती है।

मूलांक 5- मां स्कंदमाता

मूलांक 5 के स्वामी बुध को माना जाता है और इस मूलांक के लोग जन्म से बहुत बुद्धिमान होते हैं। अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है। आपको माता के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए।

मूलांक 6- मां चंद्रघंटा

मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह है और यदि इस मूलांक के लोग माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा करेंगे, तो इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मूलांक 7-मां सिद्धिदात्री

मूलांक 7 के लोगों को माता दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए। इससे उनके जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होंगी। जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है और इनके स्वामी केतु हैं।

मूलांक 8-मां कालरात्रि

जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इनका स्वामी ग्रह शनि है और यदि इस मूलांक के लोग माता दुर्गा के अष्टम स्वरूप कालरात्रि की पूजा करेंगे, तो अत्यंत शुभ होगा।

मूलांक 9-मां ब्रह्मचारिणी

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है। इस मूलांक के लोगों को शारदीय नवरात्र में माता के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए।

अगर आप अपने मूलांक के अनुसार माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करेंगे, तो आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी और समस्याओं का समाधान मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Navratri 2026: शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक इन 9 देवियों को चढ़ाएं ये फूल, हर मनोकामना होगी पूरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।