विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! इन मूलांक वालों से मत शेयर करें अपनी प्राइवेट बातें, पल भर में कर देते हैं Viral

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:01 AM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 और 5 वाले लोगों से अपनी गोपनीय बातें साझा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। ...और पढ़ें

मूलांक 3 और 5 वाले अनजाने में खोल सकते हैं आपके राज ! (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 3 और 5 वाले अनजाने में खोल सकते हैं आपके राज ! (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 3 वाले खुले विचारों के होते हैं, अनजाने में राज खोल सकते हैं।

  2. मूलांक 5 वाले बातचीत में अच्छे होते हैं, निजी बातें बता सकते हैं।

  3. अत्यंत गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले सावधानी बरतना आवश्यक है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में कई बातें बताई जाती हैं। कुछ लोग अपनी बातों को अपने तक रखने में माहिर होते हैं, वहीं कुछ लोगों से बातचीत करते समय आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

अगर आप भी अपने दिल की कोई खास बात या निजी राज किसी के साथ शेयर करने जा रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि सामने वाले का मूलांक क्या है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 और मूलांक 5 वाले लोगों के साथ सीक्रेट शेयर करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। चलिए इनके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

मूलांक 3 वालों से क्यों रहें सावधान?

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 3 के स्वामी गुरु यानी बृहस्पति होते हैं।

मूलांक 3 वाले लोग आमतौर पर खुले विचारों वाले और मिलनसार होते हैं। इन्हें नए -नए लोगों से बातचीत करना और अपने विचार दूसरों के साथ शेयर करना पसंद होता है। कई बार बातचीत के दौरान ये लोग इतना खुल जाते हैं कि सामने वाले से जुड़ी कोई निजी बात की भी चर्चा कर बैठते हैं। 

हालांकि मूलांक 3 वाले जानबूझकर किसी का राज नहीं खोलते हैं, उनकी बातों के तरीके से कई बार ऐसा हो जाता है कि किसी की प्राइवेट बात वाइरल हो जाती है। कई बार ये लोग से दोस्तों से बातचीत या किसी चर्चा के दौरान बातों-बातों में कोई निजी जानकारी उन्‍हें दे बैठते हैं। वह खुद से भी संबंधित होती है और दूसरों से भी संबंधित हो सकती है। 

मूलांक 5 वाले भी कर सकते हैं बातों को आगे शेयर

जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं।

बुध को बातचीत, बुद्धि और संचार से जोड़कर देखा जाता है। इसी वजह से मूलांक 5 वाले लोग बात करने में काफी अच्छे और सोशल माने जाते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना और अलग-अलग विषयों पर बातचीत करना पसंद होता है। 

कई बार यही आदत इनके लिए परेशानी का कारण भी बन जाती है। ये लोग बातचीत के दौरान किसी बात का जिक्र अनजाने में किसी तीसरे व्यक्ति के सामने कर बैठते हैं। खासकर जब कोई चर्चा बहुत दिलचस्प हो, तो इनके मुंह से कोई निजी बात निकल जाने की संभावना ज्‍यादा होती है। 

अत: इन मूलांक वालों से अपनी प्राइवेट बात हो सके तो न शेयर करें, मगर ये दोनों ही मूलांक वाले लोग अच्‍छे दोस्‍त हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Alphabet Astrology:जिनके नाम में आता है 2 बार 'O',उनमें होते हैं ये 5 चमत्कारी गुण

यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोग नहीं बन पाते कभी अच्‍छे Boss, बॉस बनते ही टीम पर दिखाते हैं अपना रौब और रहते हैं इनसिक्योर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।