विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: इन मूलांक वालों की आदत होती है अपने 'मुंह मियां मिट्ठू' बनना, हर बात में करते हैं खुद की तारीफ

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:01 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और 5 वाले व्यक्तियों में अपनी उपलब्धियों और काबिलियत की चर्चा करने की आदत ...और पढ़ें

अपनी तारीफ करने का एक भी अवसर नहीं छोड़ते इन मूलांक वाले लोग । (Picture Credit- AI Generated)

अपनी तारीफ करने का एक भी अवसर नहीं छोड़ते इन मूलांक वाले लोग । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में हर मूलांक की अपनी कुछ खास खूबियां और कमियां बताई गई हैं। कुछ लोग अपनी उपलब्धियों को दूसरों के सामने बताने से बिल्कुल नहीं झिझकते। उन्हें अपनी काबिलियत, समझदारी और सफलता की चर्चा करना अच्छा लगता है। अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, मूलांक 1 और मूलांक 5 वाले लोगों में खुद की तारीफ करने की आदत होती है। आइए जानते हैं इन दोनों मूलांक वालों के स्वभाव के बारे में।

मूलांक 5 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध बताया गया है। बुध को बुद्धि, बातचीत और चतुराई से जोड़कर देखा जाता है।

मूलांक 5 वाले लोग आमतौर पर बातचीत करने में माहिर होते हैं। इन्हें अपनी बात लोगों के सामने रखने में संकोच नहीं होता। ये अपनी समझदारी और काबिलियत को लेकर काफी आत्मविश्वास रखते हैं। कई बार यही आत्मविश्वास उन्हें अपनी उपलब्धियों के बारे में बार-बार बताने के लिए प्रेरित करता है।

इन लोगों को लगता है कि उनकी खूबियों और सफलताओं के बारे में दूसरों को जरूर पता होना चाहिए। इसलिए बातचीत के दौरान ये अपने काम, अनुभव या उपलब्धियों का जिक्र खुद ही कर देते हैं। कभी-कभी उनकी यही आदत दूसरों को अपने मुंह मियां-मिट्ठू करने जैसी लग सकती है।

मूलांक 1 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक के स्वामी सूर्य माने गए हैं। सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है। मूलांक 1 वाले लोग अपने फैसलों और क्षमताओं पर भरोसा रखते हैं। इन्हें नेतृत्व करना और दूसरों के बीच अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है। अपनी मेहनत और सफलता पर इन्हें बहुत गर्व होता है।

कई बार इनका आत्मविश्वास इतना ज्यादा दिखाई देता है कि ये बातचीत में अपनी उपलब्धियों और खूबियों का जिक्र ज्यादा करने लगते हैं। इन्हें अपनी पर्सनैलिटी और काम की तारीफ सुनना भी पसंद होता है।इसी वजह से लोग कभी-कभी इन्हें 'अपने मुंह मियां मिट्ठू' करने वाला मान लेते हैं।

यह भी पढ़ें- बेस्ट फ्रेंड नहीं होते फिर भी मूलांक 5 वालों के शुभचिंतक होते हैं इन अंकों के लोग

यह भी पढ़ें- Numerology: जल्दी बदलता है इस मूलांक का मूड, मुश्किल होता है इन्हें समझ पाना

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।