Numerology: इस तारीख को जन्मी लड़कियां ससुराल के लिए होती हैं लकी, बिखेरती हैं खुशियां
अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक को विशेष महत्व दिया जाता है। 1 से लेकर 9 तक मूलांक होते हैं जो व्यक्ति की जन्म की तारीख से पता किया जाता है। मूलांक से आप अपने करियर से लेकर लव लाइफ तक के बारे में भी जान सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति की जन्म किसी महीने की 15 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+5=6 होगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक का एक ग्रह स्वामी भी बताया गया है, जिसका प्रभाव उस मूलांक के व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। आज हम आपको ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने ससुराल के लिए काफी लकी साबित होती हैं। साथ ही इन मूलांक में और भी कई खासियत होती हैं, जो इन्हें खास बनाती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
ये मूलांक होता है लकी
आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 3 और 7 की लड़कियों के बारे में। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिनका जन्म किसी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का संबंध "केतु" ग्रह से माना जाता है। केतु ग्रह को भाग्य और आध्यात्मिक विकास का कारक के रूप में देखा जाता है। इस मूलांक की लड़कियां ससुराल के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं।
वहीं जिन जातकों का जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 का संबंध ग्रह स्वामी गुरु (बृहस्पति) से होता है, जो ज्ञान, धर्म और बुद्धिमत्ता का प्रतीक होता है। यह मूलांक की लड़कियां भी अपने ससुराल के लिए काफी लकी समझी जाती हैं।
मूलांक 3 की खासियत
मूलांक 3 के जातकों की बात की जाए, तो यह काफी महत्वाकांक्षी, बुद्धिमान और रचनात्मक होने के साथ-साथ स्वाभिमानी भी होते हैं। यह जातक अक्सर शिक्षा, प्रशासन और कला आदि क्षेत्रों में सफलता हासिल करते हैं। खासियत की बात की जाए, तो इस मूलांक के जातक मुश्किल समय में भी हार नहीं मानते। ये जिस कार्य को ठान लेते है, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
(Picture Credit: Freepik)
यह भी पढ़ें- Numerology: बहुत ज्यादा ओवरथिंकिग करते हैं इस मूलांक के लोग, जल्दी नहीं ले पाते कोई भी फैसला
मूलांक 7 की खासियत
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 के जातक बुद्धिमान होते हैं। साथ ही यह लोग अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित भी होते हैं। वहीं अगर लव लाइफ की बात की जाए, तो यह लोग अपने पार्टनर के प्रति काफी लॉयल होते हैं।
मूलांक 7 के जातक रहस्यमय स्वभाव के होने के साथ-साथ काफी शांत और गहरे विचारों वाले भी होते हैं। इन मूलां की लड़कियां को ससुराल के लिए काफी लकी माना जाता है और यह अपने ससुराल में खुशियां और समृद्धि लाती हैं।
यह भी पढ़ें- Numerology: इन तारीख को जन्मे लोगों पर बनी रहती है शुक्र देव की कृपा, कामयाबी चूमती है कदम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।