विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आप तुरंत फैसला लेते हैं या सोच-विचार के बाद? जानिए अपनी जन्म तारीख और मूलांक से इसका जवाब

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:55 AM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग मूलांकों के निर्णय लेने का तरीका एक-दूसरे से काफी अलग हो सकता है। प्रत्येक मूलांक ...और पढ़ें

मूलांक के अनुसार निर्णय लेने के पैटर्न (Picture Credits- AI Images)

मूलांक के अनुसार निर्णय लेने के पैटर्न (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. प्रत्येक मूलांक की निर्णय लेने की शैली भिन्न होती है।

  2. मूलांक 4 हर पहलू पर गहराई से विचार कर फैसला लेते हैं।

  3. मूलांक 7 अंतर्ज्ञान पर निर्भर, अक्सर भ्रम का सामना करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे आसपास कुछ ऐसे लोग जरूर होंगे जिनके सोचने का तरीका सबसे अलग होने के साथ अक्सर लोगों को हैरत में डाल देता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अंक ज्योतिष (Numerology) के मुताबिक, इसके पीछे काफी हद तक अंकों का भी प्रभाव होता है। 

एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोग तुरंत निर्णय ले लेते हैं, जबकि कुछ छोटी-सी बात पर भी काफी विचार करते हैं? अंकशास्त्र के अनुसार, हर मूलांक का निर्णय लेने का तरीका और स्वभाव अलग होता है।

मूलांक अनुसार निर्णय लेने की शैली

मूलांक 1

इस अंक वाले आत्म-विश्वास के साथ अपने निर्णय लेते हैं। दरअसल मूलांक 1 का स्वामी सूर्य जो आत्माविश्वास का भी कारक माना जाता है। इसी वजह से इस मूलांक के अंतर्गत आने वाले लोग अपने अधिकतर फैसले सोच-समझकर लेना पसंद करते हैं, न कि जल्दबाजी में।

मूलांक 2

इस अंक वाले लोग अपने मन और दिल की बात सुनकर आगे बढ़ते हैं। मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा मन का कारक माना जाता है। मूलांक 2 के लोग अपने अधिकतर निर्णय दिल से लेते हैं। हालांकि कई बार इसी आदत की वजह से इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 

मूलांक 3

इस अंक वाले अपनी रचनात्मक सोच और नए विचारों से सही रास्ता निकालते हैं। मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति जो बुद्धि और वाणी के कारक माने जाते हैं। मूलांक 3 के जातक कुछ भी करने से पहले उसे प्रैक्टिकली सोचना पसंद करते हैं कि निर्णय लेने से क्या वाकई उन्हें खुशी मिलेगी।

मूलांक 4

इस अंक वाले किसी भी काम को करने से पहले हर पहलू पर गहराई से विचार करते हैं। दअसल इस अंक का स्वामी केतु का माना जाता है। इस अंक के अंतर्गत आने वाले लोग जल्दबाजी या भावनात्मक उलझनों में फंसकर फैसला लेने के बजाय गहराई से विचार करने पर विश्वास करते हैं। 

मूलांक 5

इस अंक वाले बहुत तीव्र गति से और सहजता के साथ निर्णय लेते हैं। बुध ग्रह का स्वामित्व प्राप्त करने वाले मूलांक 5 के जातक जीवन में अधिकतर फैसले लेने में समय नहीं बर्बाद करते हैं। इन्हें अपने जीवन और फैसले को सहज तरीके से जीना आता है।

मूलांक 6

इस अंक वाले लोग अपने आपसी संबंधों और पारिवारिक सुख को प्राथमिकता देकर फैसले लेते हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव वाले मूलांक 6 के लिए व्यक्तिगत रूप से फैसला लेने की बजाय परिवार की खुशियों को ध्यान में रखकर जीना पसंद करते हैं।

मूलांक 7

इस अंक वाले अपने अंतर्ज्ञान (इंट्यूशन) और आंतरिक ज्ञान पर भरोसा करते हैं। केतु के प्रभाव के कारण अक्सर मूलांक 7 से जुड़े लोगों को फैसला लेने में भ्रम या उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कई बार इनके निर्णय बड़ों द्वार बताई गई बातों पर निर्भर करते हैं।

मूलांक 8

इस अंक वाले पूरी तरह से जमीनी हकीकत को ध्यान में रखकर कार्य करते हैं। मूलांक 8 का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है। शनि ग्रह जो अपने आप में अनुशासित और कर्मठशील ग्रह है। इसका असर मूलांक 8 से जुड़े लोगों में भी देखने को मिलता है।

मूलांक 9

इस अंक वाले पूरे साहस, जोश और ऊर्जा के साथ अपने फैसले लेते हैं। मूलांक 9 से जुड़े लोग अपने अधिकतर फैसले जोश और ऊर्जा के साथ लेना पसंद करते हैं क्योंकि इनका स्वामित्व ग्रह मंगल है।

यह भी पढ़ें- Numerology: इन 3 मूलांक वाले बच्चों का दिमाग चलता है कंप्यूटर से भी तेज, पढ़ाई में हासिल करते हैं बड़ी सफलता

यह भी पढ़ें- 90% लोग करते हैं यह गलती! किन राशियों के जीवन में कंगाली ला सकती है कछुए की अंगूठी?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।