किसी महारानी से कम नहीं होता इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों का रुतबा, शुक्र के प्रभाव से जीती हैं लग्जरी लाइफ
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ तारीखों पर जन्मी लड़कियों पर शुक्र देव की खास कृपा होती है। जानिए उनकी पर्सनालिटी से जुड़ी दिलचस्प बातें और कौन-सा है वो मूलांक।

मूलांक 6 की लड़कियों का स्वभाव (AI-Generated image)
HighLights
शुक्र ग्रह के प्रभाव से जीती हैं लग्जरी और ऐशो-आराम भरी जिंदगी
इनकी पसंद रॉयल होती है और सलीकेदार ड्रेसिंग सेंस होता है
जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ अपनी अलग पहचान बनाती हैं ये लड़कियां
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में हर नंबर का अपना एक अपना रहस्य है। इसके मुताबिक, कुछ खास तारीखों पर जन्मीं लड़कियां लग्जरी लाइफ की शौकीन होती हैं। इन मूलां है 6। 6 नंबर का स्वामी शुक्र ग्रह है, जिसे सुंदरता, आकर्षण, कला और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
यही वजह है कि किसी भी महीने की 6 तारीख को जन्म लेने वाली लड़कियों की पर्सनैलिटी और उनका जीने का अंदाज बेहद खास और अलग होता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे मूलांक 6 की लड़कियों के आकर्षक स्वभाव के बारे में।
मूलांक 6 की लड़कियां होती हैं अट्रैक्टिव
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाली लड़कियों में एक प्राकृतिक आकर्षण (Magnetic Charm) होता है। ये जब भी किसी महफिल या सोशल गैदरिंग में कदम रखती हैं, लोग अपने आप इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। इनका ड्रेसिंग सेंस, मेकअप और खुद को प्रेजेंट करने का तरीका बेहद सलीकेदार होता है। आउटफिट्स चुनना हो या उससे जुड़ी ज्वेलरी, हर छोटी-सी चीज में इनकी पसंद का जवाब नहीं होता।
लग्जरी लाइफ और रॉयल पसंद
जैसा कि आपको बताया कि शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इन्हें खूबसूरत और कीमती चीजें बेहद पसंद होती हैं। ब्रांडेड कपड़े, अच्छे परफ्यूम, बढ़िया-महंगे रेस्टोरेंट और ट्रैवलिंग, ये अपनी जिंदगी को पूरे ऐशो-आराम से जीना पसंद करती हैं। ये सिर्फ पैसे बचाने में नहीं, बल्कि अपने आराम और शौक पर सही तरीके से खर्च करना भी बखूबी जानती हैं।
जबरदस्त कॉन्फिडेंस और अलग पहचान
न्यूमरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 6 वाली लड़कियों का एटीट्यूड भी काफी बोल्ड और क्लियर होता है। इन्हें किसी दूसरे को कॉपी करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। बल्कि, ये खुद अपनी अलग पहचान बनाने में यकीन रखती हैं। अपने फैसलों को लेकर इनमें गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलता है, जो इन्हें भीड़ में सबसे अलग खड़ा करता है।
इनकी जबरदस्त और खूबसूरत पर्सनैलिटी, स्टाइल और रॉयल अंदाज की वजह से इन्हें असली 'Slay Queen' कहना गलत नहीं होगा। हालांकि, यह ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है कि ये बातें सामान्य न्यूमरोलॉजी मान्यताओं पर आधारित होती हैं। हर इंसान की पर्सनैलिटी में उसके विचार, परवरिश और व्यक्तिगत अनुभवों का भी उतना ही बड़ा रोल है।
यह भी पढ़ें- Numerology: एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते ये 2 मूलांक वाले, स्वभाव में होता है जमीन-आसमान का फर्क
यह भी पढ़ें- Numerology: शांत रहकर भी करारा जवाब देते हैं ये लोग, डंके की चोट पर करते हैं गलत बात का सामना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
