विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नया काम या जॉब बदलने की सोच रहे हैं? मूलांक के हिसाब से चुनें अपनी लकी तारीख

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:15 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, करियर में तरक्की या नया व्यवसाय शुरू करने के लिए सही समय और तारीख का चुनाव ...और पढ़ें

करियर बदलने के लिए अंक ज्योतिष (Picture Credits- AI Images)

करियर बदलने के लिए अंक ज्योतिष (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. अंक ज्योतिष के अनुसार नए काम शुरू करने की शुभ तिथियां।

  2. मूलांक के आधार पर नौकरी बदलने या व्यवसाय आरंभ करने की तारीखें।

  3. करियर और व्यापार में सफलता के लिए सही समय का चुनाव करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करियर में आगे बढ़ना हो या फिर किसी भी नए बिजनेस की शुरुआत करना, हर कोई यही चाहता है कि, उसकी मेहनत रंग लाए। अक्सर हममें से अधिकतर लोग सही मौके का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन अंक ज्योतिष में सही 'समय' और 'तारीख' का चुनाव करना बेहद जरूरी माना गया है।

अधिकतर किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले काफी हिचकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भले ही शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर नए काम को शुरू करते हैं, लेकिन अंक ज्योतिष में भी सही तारीख और समय का विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं नए काम को शुरू करने से पहले आप कैसे सही तारीख को चुन सकते हैं और आगे के सफर को आसान बना सकते हैं।

एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी रजनी गुप्ता के अनुसार, जब भी कोई जातक अपनी नौकरी बदलने या नया व्यवसाय शुरू करने का विचार करता है, तो वह शुभ व अशुभ दिनों का विचार अवश्य करता है। कई बार हम कुंडली के माध्यम से मुहूर्त निकलवाते हैं, किंतु अंकशास्त्र की सहायता से भी सही और शुभ तारीख का चयन किया जा सकता है।

मूलांक के अनुसार नौकरी बदलने या नया कार्य आरंभ करने की शुभ तिथियां

मूलांक 1

इस मूलांक वाले जातक अपनी ही मूलांक तिथि यानी 1, अथवा अपने मित्र अंक 2, 3, 5, 9 वाली तारीखों का चयन कर सकते हैं।

मूलांक 2

इस मूलांक वाले जातकों के लिए 1, 2, 3 और 5 तारीखें चुनना शुभ रहता है।

मूलांक 3

आप लोग अपने नए कार्य के लिए 1, 3, 5, 7 और 9 तारीख चुन सकते हैं।

मूलांक 4

इस मूलांक के जातक 5, 6 और 8 तारीखों का चयन कर सकते हैं।

मूलांक 5

यदि इन मूलांक वाले जातक 1, 5 और 6 तारीख चुनें, तो यह अत्यंत उत्तम रहेगा।

मूलांक 6

ये जातक अपने कार्यों के लिए 5, 6 और 8 तारीखों को चुन सकते हैं।

मूलांक 7

आप लोग 1, 3, 5 और 7 तारीख पर कार्य का प्रारंभ करें।

मूलांक 8

आप लोग 5, 6 और 8 तारीख पर नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

मूलांक 9

ये जातक 1, 3, 5 और 9 तारीख पर नए कार्य की शुरुआत करें।

यह भी पढ़ें- मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की? अंकशास्त्र से चुनें अपना लकी करियर और पाएं तीव्र सफलता

यह भी पढ़ें- आप तुरंत फैसला लेते हैं या सोच-विचार के बाद? जानिए अपनी जन्म तारीख और मूलांक से इसका जवाब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।