विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

111 Portal: 1 अक्टूबर को न खोएं यह मौका! सपनों को पूरा करने के लिए ऐसे करें मैनिफेस्टेशन

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:06 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को 1/1/1 पोर्टल खुल रहा है, जो नई शुरुआत और सपनों को साकार करने के लिए विशेष महत्व रखता है।

1 अक्टूबर 2026 को ऐसे करें अपने सपनों को साकार (Picture Credit: AI Generated)

1 अक्टूबर 2026 को ऐसे करें अपने सपनों को साकार (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. 1 अक्टूबर 2026 को खुल रहा है 1/1/1 पोर्टल।

  2. यह दिन नई शुरुआत और सपनों की पूर्ति के लिए शुभ।

  3. इच्छाओं को स्पष्ट लिखकर, कल्पना कर करें मैनिफेस्टेशन।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष की मानें तो अक्टूबर का पूरा महीना खास ऊर्जाओं से भरा है और विशेष महत्व रखता है। महीने के पहले दिन एक ऐसा पोर्टल खुल रह है जो आपके सपनों को नई उड़ान दे सकता है।

इस दिन अगर आप कोई बड़ी से बड़ी कामना भी करते हैं, तो उसके पूरे होने के बहुत से मौके आपको मिलेंगे। इस दिन 111 का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आज मैनिफेस्ट कर सकते हैं।

आज का दिन किसी भी नए काम के लिए शुभ है और अंक ज्योतिष में इसका अलग महत्व है। न्यूमरोलॉजी और आध्यात्मिक गणना के अनुसार 1 अक्टूबर यानी कि 1 +10+2026=1/1/1 पोर्टल खुल रहा है। आइए एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा से जानें आपको इस दिन अपने सपने कैसे पूरे करने हैं।

1/1/1 पोर्टल क्या है?

आज 1 अक्टूबर को जो दसवां महीना है और साल 2026 जिसका योग भी 1 है ये तीनों मिलकर 1/1/1 पोर्टल बना रहा है। यह एक ऐसा संयोग है जो साल में कभी-कभी ही आता है और इस दिन आप जो भी मनोकामना सही तरीके से रखते हैं वो पूर्ण जरूर होती है। यह 111 एंजल नंबर आमतौर पर नई शुरुआत, पर्सनल ग्रोथ और पक्के इरादे का संकेत माना जाता है।

न्यूमरोलॉजी और दूसरी आध्यात्मिक परंपराओं में 111 नंबर दिखना नए मौकों को आजमाने, अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने और उन विचारों पर ध्यान देने का संकेत है जो आपके जीवन के अगले अध्याय को आकार दे रहे हैं। आज 1 अक्टूबर को पूरे दिन यह पोर्टल खुला है जिसमें आप मैनिफेस्टेशन कर सकते हैं।

1 अक्टूबर को कैसे करें मैनिफेस्टेशन

1 अक्टूबर का दिन अंक ज्योतिष में नई शुरुआत और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खास दिन माना जा रहा है। इस दिन मैनिफेस्टेशन करते समय अगर आप सबसे पहले अपनी इच्छा को स्पष्ट शब्दों में लिखें और फिर ये कामना करें कि आप जो भी सोच रहे हैं वो पूरा हो जाए, तो यह आपकी सभी छोटी- बड़ी इच्छाओं को पूरा करने में मदद करेगा।

1 अक्टूबर को मैनिफेस्टेशन करने का आसान तरीका

अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा बताती हैं कि मैनिफेस्टेशन करने का एक विशेष तरीका है जिससे आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। आइए जानें उसके बारे में-

  • सबसे पहले आपके लक्ष्य की स्पष्टता जरूरी है, इसलिए सबसे पहले अपनी इच्छा को स्पष्ट शब्दों में किसी सादे कागज पर लिखें।
  • सकारात्मक ध्यान और कल्पना जरूरी है, इसलिए आप कुछ मिनट शांत बैठकर उस लक्ष्य की कल्पना करें और खुद को उसके करीब महसूस करें।
  • लक्ष्य को पाने के लिए व्यावहारिक कदम उठाना जरूरी है, इसलिए केवल सोचने तक सीमित न रहें। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक छोटा और सहज कदम भी जरूर उठाएं।
  • सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी मुकाम तक जाने का तरीका है, इसलिए आपकी सकारात्मक सोच, स्पष्ट इरादा और लगातार प्रयास को साथ लेकर चलना ही मैनिफेस्टेशन को सार्थक बनाएगा।

इस दिन खुद से कहें

अगर आप अपने सपने पूरे करने के लिए मैनिफेस्टेशन करना चाहते हैं, तो आप खुद से कहें 'मैं अपने लक्ष्य को स्पष्टता, विश्वास और मेहनत के साथ पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हूं।' ऐसा कहने से आपको तन और मन दोनों से उस लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी।

अगर आप इस तरह से आज के दिन मैनिफेस्टेशन करेंगे, तो आपको इसका पूरा लाभ मिलेगा और बड़े से बड़ा सपना पूरा होगा।

यह भी पढ़ें- अंकशास्‍त्र: दिनभर अंक 333 नजर आए, तो जीवन में आ सकी है 'बहार'; इसकी शक्तिशाली ऊर्जा के बारे में पढ़ें

यह भी पढ़ें- 11:11 का मतलब क्या है? बार-बार इस अंक को देखना देता है ये बड़े संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।