धनु लग्न वाले होते हैं अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर, दोस्ती भी निभाते हैं… जानिए कैसा होता है इनका स्वभाव
धनु राशि वाले खुशमिजाज रचनात्मक और घूमने के शौकीन होते हैं। बृहस्पतिदेव के प्रभाव से ये उदार और आशावादी होते हैं। इन्हें नई जगहें बातें जानना पसंद है और ये हर बात को तर्क से समझते हैं। बंधन में बंधने पर ये चिड़चिड़े हो सकते हैं। इनकी आध्यात्मिकता अलग होती है और ये जीवन के गहरे सवालों के उत्तर खुद तलाशते हैं। ये सच्चे खोजी होते हैं।

आलोक भटनागर एस्ट्रोपत्री। हर व्यक्ति की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ऊर्जा उसकी राशि से जुड़ी होती है। यहां दिया गया विवरण लग्न (Ascendant) आधारित है, जो जन्मकुंडली का पहला भाव होता है।
यह हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है। हालांकि, ज्यादातर लोग अपनी सूर्य राशि या चंद्र राशि को ही जानते हैं।
फिर भी यदि आपकी सूर्य या चंद्र राशि वही है, जो यहां दी गई है तो भी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हर राशि कुछ कहती है आपके स्वभाव, सोच, ताकत और कमजोरियों के बारे में। तो आइए, अपनी राशि से खुद को थोड़ा और गहराई से जानें…
धनु राशि की ऊर्जा
धनु राशि एक अग्नि तत्व की राशि है और इस पर बृहस्पतिदेव का प्रभाव होता है। इस राशि का प्रतीक है आधा घोड़ा और आधा इंसान, जिसके हाथ में धनुष होता है और वह तीर के साथ जिस दिशा में चलता है, उसी दिशा में बढ़ता है। यह प्रतीक बताता है कि धनु राशि के जातक हमेशा किसी दिशा या लक्ष्य की खोज में रहते हैं।
धनु राशि के जातकों का स्वभाव
धनु राशि के जातक खुशमिजाज, रचनात्मक और घूमने के शौकीन स्वभाव के होते हैं। इन्हें नई जगहें घूमना, नई बातें जानना और नए लोगों से मिलना बहुत पसंद होता है। ये उदार, आशावादी और अच्छा सोचने वाले होते हैं।
इनके पास अक्सर दोस्तों की भरमार होती है और ये चाहते हैं कि उनके दोस्त भी इन्हीं की तरह जिज्ञासु और खुले दिमाग वाले हों। ये हर बात को तर्क के आधार पर समझना चाहते हैं, और परंपराओं या नियमों को बिना सोचे मानना इन्हें पसंद नहीं होता।
अगर इन्हें किसी बंधन या रोजमर्रा की एक जैसी दिनचर्या में बांधा जाए, तो ये चिड़चिड़े हो सकते हैं। ये कई योजनाएं बनाते हैं, लेकिन अक्सर खुद ही उन्हें पूरी तरह नहीं निभा पाते क्योंकि ये किसी भी सीमा या बंधन को पसंद नहीं करते, चाहे वह मानसिक हो या शारीरिक।
यह भी पढ़ें- ऑफिस रोमांस या ग्रहों का प्रभाव, जानिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के इंसानी और ज्योतिषीय कारण
सच्चे खोजी होते हैं ऐसे लोग
धनु राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं और उन्हें ऐसे लोग पसंद आते हैं जो उनसे बातचीत में मेल खाएं। ये बहुत रचनात्मक होते हैं और इनमें आध्यात्मिक झुकाव भी होता है। मगर, इनकी आध्यात्मिकता आम सोच से थोड़ी अलग होती है।
ये जीवन के गहरे सवालों के उत्तर खुद तलाशना चाहते हैं। कई बार ये सच्चे ज्ञान की खोज में हिमालय की यात्रा तक कर सकते हैं। ये सच्चे खोजी होते हैं, जो जीवन के अर्थ को जानने के लिए हमेशा आगे बढ़ते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या होता है लग्न? आपका ‘राइजिंग साइन’ आपके बारे में बताता है ये बातें
यह जानकारी आलोक भटनागर, Astropatri.com के द्वारा दी गई है। उनको अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।