विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Name Astrology: जिनके नाम में दो M होते हैं, कैसा होता है उनका स्वभाव?

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:22 PM (IST)

नाम ज्योतिष के अनुसार जिनके नाम में दो बार M अक्षर आता है  उनका स्वभाव खास होता है। जानें डबल M वाले लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में कई राज।

आत्मविश्वास से भरे होते हैं जिनके नाम में आता है दो बार 'M' । (Picture Credit- AI Generated)जिनके

आत्मविश्वास से भरे होते हैं जिनके नाम में आता है दो बार 'M' । (Picture Credit- AI Generated)जिनके

HighLights

  1. आत्मविश्वास से भरपूर और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चयी होते हैं।

  2. हर बात को गहराई से सोचने वाले और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं।

  3. इनमें नेतृत्व करने की क्षमता और स्पष्टवादी होने का गुण होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नेम एस्ट्रोलॉजी में नाम के अक्षरों को व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि नाम के अक्षर व्यक्ति की सोच, व्यवहार और जीवन के प्रति उसके नजरिए के बारे में कुछ संकेत देते हैं। इसी वजह से जिन लोगों के नाम में दो बार M अक्षर आता है, उनके स्वभाव को लेकर भी बहुत सारी बातें कही जाती है।

ऐसा माना जाता है कि इन लोगों में आत्मविश्वास, मेहनत करने की क्षमता और भावनात्मक गहराई कूट-कूटकर भरी होती है। तो चलिए जानते हैं जिनके नाम Namami, Nimmi,Shammi,Manmohan,Mamata,Madhurima आदि होते हैं या ऐसे ही जिनके नाम में डबल M आता है उनका स्‍वभाव कैसा होता है।

आत्मविश्वास से भरपूर और दृढ़ निश्चयी

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों के नाम में दो बार M आता है, वे अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होते हैं। एक बार किसी काम को करने का फैसला कर लें, तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। ये लोग मुश्किल परिस्थितियों में भी हार मानने के बजाय समाधान खोजने की कोशिश करते हैं। हालांकि, कभी-कभी उनका दृढ़ निश्चय जिद का रूप भी लेलेता है।

हर बात को गहराई से सोचने वाले

दो M वाले नाम वाले लोगों के व्यक्तित्व की एक विशेषता होती है कि वो गहराई से सोचते हैं और संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोगों को छोटी-छोटी बातों पर विचार करना पसंद होता है। ये किसी फैसले पर पहुंचने से पहले उसके अलग-अलग पहलुओं को समझने की कोशिश करते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत कभी-कभी उन्हें तनाव में भी डाल सकती है।

साफ बोलना पसंद करते हैं

इन लोगों को अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखना पसंद होता है। ये दिखावे के बजाय सच्चाई को महत्व देते हैं और रिश्तों में ईमानदारी की उम्मीद रखते हैं। हालांकि, कई बार अपनी बातों को रखने के लिए ये लोग कुछ ऐसा बोल देते हैं कि सामने वाले को इनकी बातें चुभ जाती हैं।

नेतृत्व करने की क्षमता

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, दो M वाले नामों के लोगों में नेतृत्व करने की इच्छा होती है। ये जिम्मेदारी उठाने और अपने तरीके से काम करने में बहुत सहज होते हैं। कार्यस्थल पर नई योजनाएं बनाना, समस्याओं का समाधान खोजना और दूसरों को प्रेरित करना इनके संभावित गुणों में गिना जाता है। लेकिन अच्छा नेतृत्व केवल आत्मविश्वास से नहीं, बल्कि दूसरों की बात सुनने और सहयोग करने से भी आता है।

यह भी पढ़ें- इन 3 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां होती हैं 'ब्यूटी विथ ब्रेन', हर मामले में रहती हैं सबसे आगे

यह भी पढ़ें- A, V, T या O पर खत्म होता है आपका नाम? जान लें अपनी वो ताकत जिससे जलती है दुनिया

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।