इन 3 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां होती हैं 'ब्यूटी विथ ब्रेन', हर मामले में रहती हैं सबसे आगे
ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे अक्षर होते हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अपनी बुद्धिमत्ता और खूबसूरती के ...और पढ़ें

सुंदरता और दिमाग का अनोखा संगम होती हैं इस नाम वाली लड़कियां (Picture Credit: AI Generatd)
HighLights
A अक्षर वाली लड़कियां खूबसूरती और दिमाग में सबसे आगे।
P अक्षर वाली लड़कियां फिटनेस और स्टाइल में दूसरों को आकर्षित करती हैं।
S अक्षर वाली लड़कियां मेहनती और कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानतीं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि नाम से किसी भी व्यक्ति की खूबियों का पता चलता है। यही नहीं कई बार आपका जो नाम होता है उसके मतलब में आपके स्वभाव की झलक दिखाई देने लगती है।
यूं कहा जाए कि किसी भी व्यक्ति का नाम उसके बारे में बहुत कुछ बयां करता है। आप दिमाग से तेज हैं, मेहनती हैं, बात करने में विनम्र हैं या बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं।
ये सभी गुण आपके नाम में ही छिपे हो सकते हैं। अंक ज्योतिष की मानें तो नाम का पहला अक्षर आपके बारे में कई बाते बताता है। आइए आपको बताते हैं किस अक्षर से शुरू होने वाले लड़कियों को दिमाग और खूबसूरती का कॉम्बिनेशन माना जाता है।
A अक्षर
जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरू होता है वो खूबसूरती में तो अपनी एक मिसाल कायम करती हैं और दिमाग से भी आगे रहती हैं। अंग्रेजी वर्णमाला का पहला अक्षर होने की वजह से इनके नाम पर भी इसका असर दिखाई देता है और ये हमेशा अव्वल रहती हैं।
अपनी खूबसूरती की वजह से ये बहुत जल्दी दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं और एक बार बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखती हैं। हालांकि यह भी सच है कि इनके जीवन में इन्हें सब कुछ अपनी मेहनत के बलबूते ही हासिल होता है और ये बहुत आगे तक जाती हैं।
P अक्षर
इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां ब्यूटी विथ ब्रेन मानी जाती हैं। ये लोग अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखती हैं और हमेशा सबसे आगे रहती हैं।
इनकी खूबसूरती दूसरों को अपनी और आकर्षित करती है और लोग इनके फैशन और स्टाइल को हमेशा फॉलो करते हैं। अगर आपका नाम भी अंग्रेजी के P अक्षर से शुरू होता है, तो ये आपकी खूबियां भी हो सकती हैं।
S अक्षर
अंग्रेजी के S अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बचपन से ही खूबसूरत और दिमाग से बहुत तेज मानी जाती हैं। अपनी मेहनत से ये बड़े से बड़ा मुकाम हासिल करने का हुनर भी रखती हैं।
इस नाम की लड़कियों को हमेशा ऐसा माना जाता है जो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी हार नहीं मानती हैं। लोग एक ही नजर में इनकी खूबियों के कायल हो जाते हैं और इन्हें फॉलो करने लगते हैं। अगर आपका नाम भी इस अक्षर से शुरू होता है, तो ये आपकी खूबियां भी हो सकती हैं।
जिन लड़कियों का नाम इन अक्षरों से शुरू होता है वो तेज दिमाग के साथ बहुत ज्यादा खूबसूरत भी मानी जाती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि और किसी भी अक्षर में ये खूबियां नहीं हैं, लेकिन इन अक्षरों के नाम वालों में दूसरों की तुलना में ये गुण ज्यादा देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Alphabet Astrology:जिनके नाम में आता है 2 बार 'O',उनमें होते हैं ये 5 चमत्कारी गुण
यह भी पढ़ें- Numerology: जिनके नाम इन 5 अल्फाबेट से होते हैं शुरू, ऑफिस में दूसरों का क्रेडिट छीनने में वो होते हैं गुरु
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
