पत्नी की राशि अनुसार चुनें करवाचौथ का गिफ्ट, जीवन भर के लिए खास बन जाएगा वैवाहिक रिश्ता
ऐसी मान्यता है कि यदि करवाचौथ के दिन पति अपनी पत्नी को उपहार में उनकी पसंद की चीजें देते हैं, ...और पढ़ें

करवा चौथ पर राशि अनुसार दें पत्नी को उपहार (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
करवा चौथ पर राशि अनुसार उपहारों का महत्व।
प्रत्येक राशि के लिए विशेष उपहारों के सुझाव।
उपहारों से वैवाहिक रिश्ते में मिठास बढ़ाएं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ का पर्व हिंदू परंपरा में मनाए जाने वाले सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह खूबसूरत अवसर है जिसमें पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति प्यार, विश्वास, समर्पण दिखाते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं।
इस दिन पत्नियां अपने पति की दीर्घायु की कामना में निर्जला उपवास करती हैं और पति उन्हें उनकी पसंद के उपहार देते हैं। यह व्रत पति-पत्नी के बीच के मजबूत भावनात्मक बंधन का प्रतीक होता है। इस खास दिन पर, महिलाएं व्रत करने के साथ चांद के दर्शन करके अर्घ्य देती हैं।
वहीं हर पति चाहता है कि करवा चौथ पर उसकी पत्नी खुद को खास महसूस करे। इसलिए अगर आप भी पत्नी को कोई अच्छा उपहार देना चाहते हैं, तो उनकी राशि के अनुसार कुछ चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल है और इस राशि के लोगों को अच्छे कपड़े पहनना, नए अनुभव लेना, रोमांचक मौकों की तलाश करना पसंद हो सकता है।
यह राशि साहस, ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का प्रतीक होती है। अगर आपकी पत्नी की राशि मेष है, तो आप उसे करवचौथ के दिन उपहार में लाल रंग की चीजें जैसे लाल साड़ी या लाल पर्स दें। आप उन्हें सपने के गहने भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र को माना जाता है। इस राशि के लोग लग्जरी पसंद करते हैं और हमेशा स्टाइल से रहना पसंद करते हैं। अगर आप करवचौथ के दिन वृषभ राशि की पत्नी को सफेद चीजें जैसे चांदी, हीरे के गहने या मोती की अंगूठी गिफ्ट में देंगे तो अत्यंत शुभ होगा। आप पत्नी को बनारसी या सिल्क की साड़ी भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
मिथुन राशि
अगर पत्नी की राशि मिथुन है, तो करवाचौथ के दिन आप उन्हें एक स्टाइलिश फोन केस, स्मार्ट गैजेट या काम का कोई तकनीकी एक्सेसरी गिफ्ट में दे सकते हैं। यही नहीं अगर आप हरे रंग की साड़ी गिफ्ट करें, तो यह भी आपके लिए अच्छा होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और अगर पत्नी की राशि कर्क है, तो आप उसे चांदी के गहने उपहार में दें। इससे आपके आपसी रिश्ते हमेशा मजबूत बने रहेंगे।
सिंह राशि
अगर आपकी पत्नी सिंह राशि की है तो यह सूर्य की राशि होती है। आप उन्हें करवाचौथ पर लाल रंग की साड़ी या सोने के गहने उपहार में देंगे तो आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि की पत्नी को करवाचौथ के दिन हरे रंग के कपड़े या हैंड बैग्स देना शुभ होगा। आप इन्हें परफ्यूम भी गिफ्ट में दे सकते हैं। वैसे कन्या राशि की मेकअप करना पसंद करती हैं, इसलिए आप उन्हें मेकअप किट भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र है और इस राशि की महिलाओं को आकर्षक और स्टाइलिश दिखना पसंद होता है। आप करवाचौथ पर उन्हें मेकअप किट, नारंगी या गुलाबी सिल्क की साड़ी उपहार में दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की पत्नियों के लिए गले का हार, अंगूठी और मंगलसूत्र सबसे अच्छे उपहार हो सकते हैं और इससे करवाचौथ का पर्व और शुभ हो जाएगा।
धनु राशि
अगर आपकी पत्नी की राशि भी धनु है तो करवा चौथ पर उन्हें बैग, साड़ी या किसी भी धातु की अंगूठी उपहार में दें।
मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं को करवाचौथ के दिन अगर आप पर्स, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या गुलाबी बनारसी साड़ी उपहार में दे सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाओं को घूमना बहुत पसंद होता है। अगर आपकी पत्नी की राशि भी कुंभ है तो आप करवाचौथ पर किसी ट्रिप की प्लानिंग करके उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि की महिलाओं को भावनात्मक जुड़ाव को महत्व देने वाली माना जाता है। अगर आपकी पत्नी की यही राशि है, तो आप उन्हें कोई ज्वेलरी, डिजाइनर कपड़े या फोटो फ्रेम उपहार में दे सकते हैं।
अगर आप भी करवाचौथ के दिन पत्नी को उनकी राशि के अनुसार सही चीजें गिफ्ट में देंगे, तो आपके वैवाहिक जीवन में हमेशा मिठास बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- करवाचौथ का चंद्रमा क्यों है सौभाग्य का प्रतीक: पढ़ें देवी पार्वती के तेज से लेकर दांपत्य के पोषण तक की अनूठी कथा
यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर इस कथा को पढ़े बिना पूरा नहीं होगा व्रत! अखंड सौभाग्य और खुशहाल दांपत्य जीवन का मिलेगा वरदान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
