Karwa chauth 2026: सरगी में लाल, हरा या पीला? ज्योतिषी ने बताया आपकी राशि के लिए कौन सा रंग है लकी
करवा चौथ 2026 (Karwa Chauth 2026) पर सरगी के समय राशि अनुसार शुभ रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना ...और पढ़ें
-1793092923979_m.webp)
सरगी के लिए राशि अनुसार चुनें कपड़े का रंग (Picture Credits- AI Images)
HighLights
करवा चौथ सरगी में राशि अनुसार शुभ रंग पहनें।
ज्योतिषी पूजा आहूजा ने प्रत्येक राशि के लिए रंग बताए।
शुभ रंग धारण करने से मन में सकारात्मकता का संचार।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) का व्रत बेहद खास माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं के व्रत की शुरुआत सरगी की चीजों का सेवन करने के बाद होती है। करवा चौथ व्रत में सरगी की परंपरा को बेहद शुभ माना जाता है।
करवा चौथ के दिन सास अपनी बहू को सरगी (Karwa Chauth 2026 Sargi) देती हैं और व्रत की शुरुआत होने से पहले बहू सरगी में शामिल चीजों का सेवन करती है। सरगी के समय सास और बहू को सोलह शृंगार करना चाहिए और अपनी राशि के अनुसार रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। इससे शुभ परिणाम मिलते हैं और सुहागिन महिला को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह जानकर आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि किस राशि की महिलाओं के लिए कौन-से रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। ऐसे में आइए, एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी पूजा आहूजा के अनुसार इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पूजा आहूजा बताती हैं कि करवा चौथ के पावन पर्व पर सरगी के समय अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शुभ रंग धारण करने से मन में सकारात्मकता और उत्साह का संचार होता है।
राशि अनुसार सरगी के लिए शुभ रंग
मेष राशि: इस राशि के जातकों को लाल या नारंगी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ये रंग ऊर्जा और आत्मविश्वास के प्रतीक माने जाते हैं।
वृषभ राशि: सफेद या गुलाबी रंग पहनना शुभ रहता है। ये रंग शांति और प्रेम का प्रतीक होते हैं।
मिथुन राशि: हरा रंग पहनें। यह रंग खुशहाली और जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
कर्क राशि: सफेद या सिल्वर रंग पहनें। ये रंग मन की शांति और सुकून को दर्शाते हैं।
सिंह राशि: सुनहरा या नारंगी रंग पहनें। ये रंग आत्मविश्वास और तेज के प्रतीक हैं।
कन्या राशि: हरा या हल्का पीला रंग पहनें। ये रंग सुख और सकारात्मकता से जुड़े माने जाते हैं।
तुला राशि: लाल रंग के कपड़े पहनें। इस रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाली महिलाएं लाल, मरून या गोल्डन रंग के कपड़े पहनें।
धनु राशि: पीला या आसमानी रंग शुभ माना जाता है। इस रंग को खुशी, उत्साह, सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
मकर राशि: मकर राशि वाली महिलाओं के लिए नीला रंग शुभ माना जाता है।
कुंभ राशि: कुंभ वालों के लिए बैंगनी रंग शुभ माना जाता है। इस रंग को आंतरिक शांति से जोड़कर देखा जाता है।
मीन राशि: पीला या सुनहरा रंग शुभ माना जाता है। यह रंग गुरु ग्रह से संबंधित है।
करवा चौथ पर आप अपनी पसंद और अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार भी वस्त्र पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Karwa Mata Story: जिनकी होती है पूजा, आखिर कौन हैं वो 'करवा माता'? व्रत से पहले जरूर पढ़ें अनसुना रहस्य
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026 पर बादलों में छिप गया चांद? बिना दर्शन ऐसे खोल सकती हैं व्रत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
