विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या नाम बदलने से चमक सकती है किस्मत? जानिए नामांक का जीवन पर कितना पड़ता है असर

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:36 PM (IST)

अंकशास्त्र के अनुसार, नाम के अक्षरों से बनने वाले नामांक का व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भाग्य पर गहरा प्रभाव ...और पढ़ें

नाम में एक अक्षर जोड़ने या हटाने से क्या बदल सकती है किस्मत? (Picture Credit- AI Generated)

नाम में एक अक्षर जोड़ने या हटाने से क्या बदल सकती है किस्मत? (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. नामांक व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और करियर को प्रभावित करता है।

  2. नाम बदलने से जीवन की ऊर्जा और संभावनाओं में बदलाव आता है।

  3. अनुकूल नामांक आंतरिक स्वभाव और कार्यशैली पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकशास्त्र में व्यक्ति के नाम के अंकों को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नाम के अक्षरों से बनने वाले अंक से व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसलिए कई लोग अपना नाम बदल लेते हैं।

दरअसल, नाम के अक्षरों को जोड़ने या हटाने से नामांक बदल जाता है, जिसका सीधा संबंध व्यक्ति की ऊर्जा और जीवन की संभावनाओं से होता है। ऐसी स्थिति में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या नाम बदलने से किस्मत बदल सकती है? आइए इस लेख में एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी रजनी गुप्ता के अनुसार जानते हैं कि क्या वाकई नाम बदलने से किस्मत बदलती है और अंकशास्त्र में इसकी क्या भूमिका है।

एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी रजनी गुप्ता के अनुसार, जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को कभी न कभी कठिनाइयों का सामना करना अवश्य पड़ता है, जैसे कि करियर, स्वास्थ्य, विवाह और संतान संबंधी बाधाएं। कोई भी व्यक्ति अपनी जन्म तारीख को परिवर्तित नहीं कर सकता है। कई बार हमारा मूलांक या भाग्यांक हमारे अनुकूल नहीं होते हैं और हम इन्हें बदल भी नहीं सकते। ऐसे में केवल हमारा नाम ही एक ऐसा माध्यम है, जिसे बदलना हमारे हाथ में होता है।

नामांक (Name Number) का महत्व एवं प्रभाव

वाइब्रेशन में बदलाव: नाम के कुछ अक्षरों को जोड़ने या हटाने से पूरे नाम की ऊर्जा (वाइब्रेशन) में परिवर्तन आ जाता है, जिससे जीवन में आ रही रुकावटों को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
नाम अनुकूल करने के उपाय: व्यक्ति अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम जोड़ सकता है, अपने गांव का नाम जोड़ सकता है या जो भी उसे उचित लगे उसका उपयोग कर सकता है। महिलाएं भी अपने विवाह के उपरांत अपने पति का नाम जोड़ सकती हैं।
सावधानी: नाम में परिवर्तन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि संशोधित नाम का कुल अंक (नामांक) आपके अनुकूल अंक पर ही आए।
सकारात्मक परिणाम: एक सही और अनुकूल नामांक व्यक्ति के आंतरिक स्वभाव और उसकी कार्यशैली पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव डालता है।

यह भी पढ़ें- पत्नी को 'रानी' बनाकर रखते हैं इन 3 अक्षरों वाले हसबैंड! क्या आपके पार्टनर का नाम भी हैं इनमें शामिल?

यह भी पढ़ें- इन 5 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वाले लोग होते हैं सबसे किस्मत वाले, भीड़ में अलग चमकती है Personality

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।