धोखेबाज या दिल के सच्चे? A से लेकर H नाम वालों की ये सच्चाई उड़ा देगी आपके होश!
अंक ज्योतिष और नाम शास्त्र के अनुसार, नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के स्वभाव, ऊर्जा और भाग्य का दर्पण होता ...और पढ़ें

नाम का पहला अक्षर बताएगा आप राजा बनेंगे या रंक (Picture Credits- AI Images)
HighLights
A अक्षर वाले आत्मविश्वासी और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं।
B अक्षर वाले भावुक, मददगार और रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं।
H अक्षर वाले मेहनती, बड़ी इच्छाएं रखने वाले और स्थिर स्वभाव के।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष और नाम शास्त्र के अनुसार, आपके नाम का पहला अक्षर सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि आपकी ऊर्जा, स्वभाव और भाग्य का आईना होता है। हर अक्षर की अपनी एक खास कंपन और स्वामी ग्रह होता है, जो आपकी सोच, ताकत और कमजोरियों को गहराई से प्रभावित करता है।
एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, अंक ज्योतिष और नामांक विज्ञान में व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन की दिशा को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि A से H तक सभी अक्षरों के आधार पर जानते हैं लोगों की विशेषताएं।
A से D तक के अक्षरों का स्वभाव
A अक्षर: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग आत्मविश्वासी, बड़ी इच्छाएं रखने वाले और अच्छे संचालक माने जाते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कई बार ये अपनी बात पर अड़ जाते हैं।
B अक्षर: इस अक्षर वाले लोग भावुक, मददगार और परिवार से गहराई से जुड़े होते हैं। ये रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और दूसरों की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं। कभी-कभी ये छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं।
C अक्षर: इस अक्षर वाले लोग रचनात्मक, मिलनसार और खुशमिजाज माने जाते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना और नए विचारों पर काम करना बेहद पसंद होता है।
D अक्षर: इस अक्षर वाले लोग मेहनती, अनुशासित और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। ये अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं और अपने काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करते हैं।
E से H तक के अक्षरों का स्वभाव
E अक्षर: इस अक्षर वाले लोग बातचीत करने में कुशल और नई चीजें सीखने के शौकीन होते हैं। इन्हें लोगों से मिलना और अपने विचार साझा करना अच्छा लगता है।
F अक्षर: इस अक्षर वाले लोग स्नेह करने वाले, संवेदनशील और जिम्मेदार माने जाते हैं। ये अपने रिश्तों को संभालकर रखने और जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करते हैं।
G अक्षर: इस अक्षर वाले लोग समझदार, गंभीर और ज्ञान प्राप्त करने में रुचि रखने वाले होते हैं। ये किसी भी विषय को अच्छी तरह समझने के बाद ही कोई निर्णय लेना पसंद करते हैं।
H अक्षर: इस अक्षर वाले लोग बड़ी इच्छाएं रखने वाले और सहज सोच वाले माने जाते हैं। ये मेहनत के बल पर आगे बढ़ना चाहते हैं और जीवन में स्थिरता को विशेष महत्व देते हैं।
यह भी पढ़ें- A, R, S या M अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, जानिए कैसे बनाते हैं वो अपनी अलग पहचान
यह भी पढ़ें- Name Astrology: नाम में दो बार E अक्षर आने वाले लोग होते हैं अपनी मर्जी के मालिक, जानें इनकी पर्सनैलिटी के राज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।