Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Career Horoscope 01 To 07 December 2024: इन राशियों को प्राप्त होगा मनचाहा करियर, मिलेगी कोई खुशखबरी

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 05:45 PM (IST)

    राशिफल (Weekly Career Horoscope) के अनुसार दिसंबर माह का पहला सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों का कार्यक्षेत्र के लिए किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। वहीं कुछ राशियों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

    Hero Image
    Weekly Career Horoscope 01 December To 07 December 2024: पढ़ें राशिफल

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 01 December To 07 December 2024: राशिफल के अनुसार, 01 से 07 दिसंबर तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशियों को मनचाहा करियर प्राप्त होगा। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको मनचाही करियर में सफलता प्राप्त होगी। आपका व्यवहार और ज्ञान से इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।  

    वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर को लेकर आपको खुशखबरी प्राप्त होगी। यदि आपने किसी परीक्षा में भाग लिया है, तो उसका रिजल्ट आपके पक्ष में आने वाला है, जिस कारण आपको अपने मनपसंद करियर प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें: Weekly Health Horoscope 01 To 07 December 2024: मौसम बीमारी से मिलेगा छुटकारा, खानपान का रखें विशेष ध्यान

    मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं। उसमें सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। हताश न हो। प्रयास जारी रखें।  

    कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह आपके करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप जिस कार्य के प्रति सोच रहे हैं। उसमें सफलता मिलने में अभी समय है। अपना परिश्रम जारी रखें। हताश और निराश न हो।

     

     

    सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

    करियर के लिए आपको इस सप्ताह बहुत भाग दौड़ करनी होगी। तब जाकर आपको मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। अपने कार्यक्षेत्र के लिए आपको इस सप्ताह अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है, जिस कारण कुछ आर्थिक बजट बढ़ सकता है।

    कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह आपको करियर में बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप जिस क्षेत्र के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसमें में कोई बड़ा पद आपको मिल सकता है, जिस कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी।  

    तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर के लिए आप किसी विशेषज्ञ से मिल सकते हैं। आप करियर में कुछ उलझन महसूस कर रहे हैं, जिस कारण आप डिसीजन नहीं ले पा रहे हैं कि आपको कौन सा क्षेत्र चुनना चाहिए। इसलिए किसी विशेष व्यक्ति से सलाह लें और अत्यधिक परिश्रम करें। सफलता प्राप्त होगी।  

    वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा। फिर भी मनचाही सफलता मिलने में संदेह है। यह सप्ताह  आपका परिश्रम से भरा रहेगा।

    धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

    करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मन चाहा करियर मिल सकता है और करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।  

    मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता आपके हाथ लग सकती है। आपका व्यवहार आपके करियर में बहुत सपोर्ट करेगा।  

    कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर को यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जिस फील्ड में कार्य का प्रयास कर रहे हैं। वहां आपको सफलता मिलेगी आपके सहयोगी आपका मार्गदर्शन करेंगे। यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने का है।  

    मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता आपके हाथ लग सकती है। आपका व्यवहार आपके करियर में बहुत सपोर्ट करेगा।  

    यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 01 To 07 December 2024: सोचे हुए काम होंगे पूरे, सप्ताह रहेगा खुशहाल, पढ़ें राशिफल