Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Horoscope 01 To 07 December 2024: सोचे हुए काम होंगे पूरे, सप्ताह रहेगा खुशहाल, पढ़ें राशिफल

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 04:03 PM (IST)

    राशिफल (Weekly Horoscope) के अनुसार दिसंबर महीने का पहला सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों के जातक प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं। वहीं कुछ राशि के जातक किसी काम के कारण यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

    Hero Image
    Weekly Horoscope 01 December To 07 December2024: पढ़ें राशिफल

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Horoscope 01 December To 07 December 2024: राशिफल के अनुसार, दिसंबर महीने का पहला सप्ताह सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातकों के परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वहीं, कुछ राशि के जातक पारिवारिक कलह की वजह से कुछ मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

    इस सप्ताह आपको अपनी निजी लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप पारिवारिक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं, जिस कारण परिवार का माहौल आपके विपरीत जा सकता है। इस सप्ताह किसी धार्मिक यात्रा के लिए आप जा सकते हैं। परिवार और बच्चों के साथ इस सप्ताह सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपके विरोधी बढ़ेंगे। साथ ही आपको किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार बनाया जा सकता है।

    वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कोई विशेष कार्य के लिए आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। इस सप्ताह आप भूमि प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें: Weekly Finance Horoscope 01 to 07 Dec 2024: इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें राशिफल

    मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए खुशखबरी देने वाला होगा। किसी बड़े पुराने विवाद से आपको छुटकारा मिलने वाला है, जिस कारण परिवार में खुशी का माहौल होगा। साथ ही इस सप्ताह आप शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं जैसे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। परिवार में आप अपनों के साथ किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, जिससे आपसी मतभेद दूर होंगे और परिवार में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।

    कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। कुछ पारिवारिक कलह की वजह से आप कुछ मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। परिवार में भाई-भतीजे से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज किसी को बड़ी धनराशि देना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस कारण सोच विचार कर धन का प्रयोग करें। साथ ही आपको सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपके प्रति कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं, जिस कारण आपकी प्रतिभा को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

    सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए कोई बड़ा परिवर्तन करने वाला होगा। अपने बच्चों की शिक्षा के चलते आपको घर और परिवार से दूर रहना पड़ सकता है, जिस कारण घर में भावनात्मक माहौल होगा। अपने माता-पिता से दूर जाना आपके मन को दुख पहुंचा सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है, जिस कारण कुछ माहौल में परिवर्तन होगा। पड़ोसी या मित्र से विवाद की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अपनी वाणी पर संयम रखें। बाहर की यात्रा आदि पर जाने के समय अपने सामान की रक्षा करें।

    कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

    इस समय आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है, जिस कारण परिवार में एक शानदार और सुखद माहौल देखने को मिलेगा। कोई पारिवारिक पुराना विवाद खत्म होगा। परिवार में फिर से सब कुछ ठीक होने वाला है। साथ ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा पड़ेगा और आपको किसी विशेष कार्य के लिए बड़ा पद दिया जा सकता है। इस सप्ताह कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिनके मिलने से किसी नए कार्य की कार्य योजना बन सकती है, जिससे आगामी समय में आपको बड़ा लाभ होने वाला है।

    तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

    इस सप्ताह तुला राशि वालों को लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी पैतृक संपत्ति में आपका अधिकार मिल सकता है। साथ ही पुराना बैंक का कोई रुका हुआ पैसा भी इस सप्ताह आपको मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पत्नी और बच्चों के साथ इस सप्ताह बड़े प्रसन्नता से बिताने वाले हैं। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ फैमिली ट्रिप पर जा सकते हैं, जिससे एक सुखद माहौल का आनंद आप महसूस करेंगे।

    वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

    इस सप्ताह आपको अपने जीवन शैली में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है। हो सकता है आपको आपका कार्यक्षेत्र चेंज करना पड़े, जिस कारण अत्यधिक भागदौड़ बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार आपको मिल सकता है, जिस कारण मन अशांत होगा। पत्नी और बच्चों से कुछ बातों के चलते मतभेद बढ़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर इस सप्ताह परिवार में बड़ा विवाद बन सकता है।

    धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

    इस सप्ताह आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं, जिस कारण परिवार में माहौल बिगड़ सकता है। आपका मन शांत रहेगा। साथ ही आप कोई बड़ा डिसीजन इस सप्ताह न लें। इस सप्ताह किसी कार्य के लिए आप बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में समस्याओं से निजात मिलेगी।

    मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

    इस सप्ताह आप कोई बड़ा डिसीजन अपने परिवार के लिए ले सकते हैं, जिससे पारिवारिक विवाद खत्म होगा। पत्नी और परिवार के बीच में चल रहा विवाद खत्म होगा। आप मानसिक तनाव से मुक्ति पाएंगे। इस सप्ताह ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव हो सकता है। अपने तनाव को दूर करने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। इस सप्ताह आपको कहीं से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह काफी परिश्रम वाला रहने वाला है। व्यापार क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आप काम में सफल होंगे। पारिवारिक विवादों से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद जो न्यायालय में चल रहा है। उसमें आपको विजय प्राप्त होगी, जिससे मन आनंद से भरा रहेगा। पत्नी और बच्चों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। परिवार के साथ यह सप्ताह आपका अच्छा बीतने वाला है। तनाव को दूर करने के लिए इस सप्ताह आप पत्नी और बच्चों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे संबंध मजबूत होंगे और आप और आपका परिवार मानसिक तनाव से मुक्त होगा।

    मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपका अच्छा रहेगा। आप कोई नया करोबार शुरू कर सकते हैं। आप कोई विशेष व्यक्ति के माध्यम से पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। नई साझेदारी शुरू होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया मकान और वाहन खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आप वाद-विवाद से दूर रहें। किसी परिचित व्यक्ति के निधन से आप दुखी होंगे। पारिवारिक जीवन में परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

    यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 01 to 07 Dec 2024: जीवन में आएगी प्यार की बहार, होगी शानदार शुरुआत, पढ़ें राशिफल