Weekly Health Horoscope 01 To 07 December 2024: मौसम बीमारी से मिलेगा छुटकारा, खानपान का रखें विशेष ध्यान
राशिफल के अनुसार 01 से 07 दिसंबर तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि (Weekly Health Horoscope) के जातकों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वहीं कुछ राशि के जातकों को खानपान का ध्यान रखने की आवश्तकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक (Weekly Horoscope in Hindi) स्वास्थ्य राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Health Horoscope 01 To 07 December 2024: राशिफल के अनुसार, 01 से 07 दिसंबर तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। वहीं, कुछ के राशि के जातकों को खराब स्वास्थ्य की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।
मेष साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Weekly Health Horoscope)
इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में पत्नी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। आपको किसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम योग को अपनाएं।
वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Weekly Health Horoscope)
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आप खानपान पर नियंत्रण रखें। नहीं तो मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। साथ ही व्यायाम और योग का सहारा लें। आपको लाभ होगा।
मिथुन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Weekly Health Horoscope)
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु बच्चों और माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वह किसी मौसम बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर संयम रखें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
कर्क साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल(Cancer Weekly Health Horoscope)
इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। विशेषकर पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण परिवार में समस्या उत्पन्न होगी। आर्थिक तौर से आप परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या मित्र से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।
सिंह साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Leo Weekly Health Horoscope)
इस सप्ताह स्वास्थ्य मे उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। परिवार में पत्नी,माता और पिता मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आर्थिक स्थिति पर भी खासा असर पड़ेगा। आपका महीने का बजट बिगड़ सकता है।
कन्या साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Weekly Health Horoscope)
इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में भी छोटी-मोटी समस्या स्वास्थ्य संबंधी दिखाई देंगी। सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचें। खानपान पर संयम रखें। अपने को फिट रखने के लिए व्यायाम और मॉर्निंग वॉक का सहारा लें।
तुला साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Weekly Health Horoscope)
इस सप्ताह आप बाहर जा सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा आदि में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर की खाने-पीने की चीजों के कारण आपका या परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर संयम रखें। मौसमी बीमारियों से अपने और परिवार को बचा कर रखें।
वृश्चिक साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Weekly Health Horoscope)
सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ,जिस कारण मन चिंतित और अशांत रहेगा।
धनु साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Sagittarius Weekly Health Horoscope)
स्वास्थ्य को लेकर यह समय अच्छा रहेगा, परंतु अत्यधिक व्यस्तता व मौसम के कारण कुछ शारीरिक थकावट आप महसूस कर सकते हैं। परिवार में कुछ समय से चल रहे खराब स्वास्थ्य से इस सप्ताह आपको निजात मिलेगी।
मकर साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Weekly Health Horoscope)
स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। भागदौड़ के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
कुंभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Weekly Health Horoscope)
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक रहेगा। परिवार में चल रहे अपनों के साथ में भी आपको लाभ महसूस होगा। आपके लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Weekly Health Horoscope)
यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत समय से चले आ रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। साथ ही आप स्वास्थ्य में काफी लाभ महसूस करेंगे। इस सप्ताह अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान रखें मौसमी समय का ध्यान रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।