Move to Jagran APP

हूती में तूफान ने मचाई तबाही, उत्तर पश्चिमी में भूस्खलन के बाद 300 से ज्यादा परिवार बेघर

उत्तर पश्चिमी के हूती से बुरी खबर सामने आई है। हूती में जबरदस्त तूफान आया है जिस वजह से 300 से ज्यादा परिवार अपने घरों से बेघर हो गए हैं। साथ ही 200 लोगों के घर तबाह हो गए हैं और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसी देश में हुए भारी नुकसान का आकलन कर रही है।

By Jagran News Edited By: Jagran News NetworkPublished: Thu, 23 May 2024 06:33 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 06:33 PM (IST)
भूस्खलन के बाद 300 से ज्यादा परिवार बेघर

 उत्तर पश्चिमी में आए तूफान ने कोहराम मचा दिया है। हूती में तूफान से कम से कम 50 लोगों के घायल होने की खबर है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लगभग 200 लोगों के घर तबाह हो गए हैं और 300 से ज्यादा परिवार बेघर हैं। कैरेबियाई देश में मंगलवार को आए तूफान के बाद भूस्खलन हुआ, जिसके बाद हाईटियन मौसम विभाग ने बाढ़ की चेतावनी दी थी। कैरेबियाई देश दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक और प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त देश हैं।

लाखों लोग हुए घर से बेघर

हूती में संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 360,000 से अधिक लोग पहले से ही अपनी जगह से बेघर हैं। कई लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं या दक्षिण की यात्रा कर चुके हैं। इस बीच खबरों के मुताबिक, केन्याई पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पुलिस की मदद करना है। इस हफ्ते सुरक्षा बहाल होने की उम्मीद थी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, किसी कारणवश इसमें देरी हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

साथ ही बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ, संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है, हैजा जैसी जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है,विशेषकर उन लोगों के लिए जो घरों से बेघर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय रेड क्रॉस और नागरिक सुरक्षा एजेंसी सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र में मदद प्रदान कर रहे थे और नुकसान का आकलन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: ताइवान को जहाज, एयरक्राफ्ट और सैनिकों से घेर रहा चीन, क्या ड्रैगन करने वाला है कुछ बड़ा? अमेरिका हुआ अलर्ट

ये भी पढ़ें: China Blast: चीन के हार्बिन में अपार्टमेंट बिल्डिंग में हुआ विस्फोट, 1 की मौत और 3 घायल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.