छेड़खानी के आरोप में केंद्रीय बल के जवान की खंभे से बांधकर पिटाई, दूसरे मामले में BSF कर्मी हुआ निलंबित
बंगाल के हावड़ा में चुनाव ड्यूटी के लिए आए केंद्रीय बल के एक जवान पर स्थानीय महिला के साथ कथित छेड़खानी का आरोप लगा है। इस आरोप में स्थानीय लोगों ने सोमवार को मतदान के दिन जवान को बिजली के खंभे से बांध कर पिटाई कर दी। घटना हुगली के जंगीपाड़ा इलाके की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपित जवान ने महिला के घर में घुसकर छेड़खानी की।
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल के हावड़ा में चुनाव ड्यूटी के लिए आए केंद्रीय बल के एक जवान पर स्थानीय महिला के साथ कथित छेड़खानी का आरोप लगा है। इस आरोप में स्थानीय लोगों ने सोमवार को मतदान के दिन जवान को बिजली के खंभे से बांध कर पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना हुगली के जंगीपाड़ा इलाके की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपित जवान ने महिला के घर में घुसकर छेड़खानी की। पुलिस से घटना की शिकायत की गई है।
बीएसएफ जवान पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
बता दें कि इससे पहले उलबेड़िया लोकसभा क्षेत्र में मतदान से एक दिन पूर्व रविवार को सुबह की सैर के दौरान एक बीएसएफ जवान पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। महिला ने उसके खिलाफ उलबेड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद बीएसएफ ने आरोपित कांस्टेबल को निलंबित कर उसे चुनाव ड्यूटी से हटा दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की है।
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: आखिर क्यों वोट नहीं डाल पाए ममता बनर्जी के भाई, हुआ कुछ ऐसा कि चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला