Move to Jagran APP

उत्तरायणी कौथिग में ललित मोहन जोशी कराएंगे पहाड़ी संस्कृति के दर्शन

उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद 19 जनवरी को उत्तरायणी कौथिग का आयोजन करेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:30 AM (IST)
उत्तरायणी कौथिग में ललित मोहन जोशी कराएंगे पहाड़ी संस्कृति के दर्शन

जासं, लुधियाना : उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद की तरफ से 19 जनवरी को बचन सिंह नगर में उत्तरायणी कौथिग का आयोजन किया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में संस्था ने रविवार को इस कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में कुमाऊं के प्रसिद्ध एवं युवा गायक ललित मोहन जोशी फौजी लोगों को पहाड़ की संस्कृति के दर्शन करवाएंगे। इससे पहले कार्यक्रम का आगाज मां नंदा देवी की डोली यात्रा के साथ किया जाएगा। मां नंदा देवी की डोली पंडाल में उपस्थित लोगों के पास जाकर उन्हें आशीर्वाद देगी। जो लोग नंदा राजजात में जाकर मां नंदा की डोली के दर्शन नहीं कर पाते, उन्हें यहां पर दर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके लिए संस्था ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं और अब यहां के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।

इसके अलावा हेमा ध्यानी, हेमा मेहता समेत कई कलाकार इस कार्यक्रम में लोगों का मनोरंजन करेंगे। संस्था के महासचिव शिवसिंह रावत ने बताया कि हर साल उत्तरायणी कौथिग का आयोजन किया जाता है। इसमें पहाड़ी लोकगीतों व लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सबसे आकर्षण का केंद्र होगी मां नंदा की डोली। इसके अलावा पहाड़ के वाद्ययंत्रों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, श्याम चंद्र तिवारी, नारायण दत्त, ललित बिष्ट, कैलाशचंद्र जमनाल, प्रेम मनराल, नरेंद्र सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, कैलाश शर्मा, किशन सिंह रावत, बालम सिंह, कुबेर सिंह व अन्य भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.