बसंत वल्लभ फिर बने उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद के प्रधान
उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद लुधियाना की आम बैठक में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव किया गया। बैठक में संस्था के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों का चयन आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।
जासं, लुधियाना : उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद लुधियाना की आम बैठक में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव किया गया। बैठक में संस्था के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों का चयन आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। बसंत बल्लभ भट्ट को एक बार फिर से प्रधानगी सौंपी गई। वहीं महासचिव शिव सिंह रावत को अब मुख्य कोष निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है और उनकी जगह कैलाश चंद्र सिंह जमनाल को महासचिव बनाया गया। किशन सिंह रावत चेयरमैन, प्रेम सिंह मनराल उप चेयरमैन, बसंत बल्लभ भट्ट अध्यक्ष, भुवन चन्द्र बिनवाल उपाध्यक्ष, कैलाश चन्द्र सिंह जमनाल महासचिव, श्याम चन्द्र तिवारी सचिव, नारायण दत्त उप्रेती कोषाध्यक्ष, जीवन सिंह नेगी उप कोषाध्यक्ष, शिव सिंह रावत - मुख्य निरीक्षक, मोहन गिरी निरीक्षक, नन्द किशोर उप्रेती पुरोहित, गंगा सिंह मनराल प्रेस सचिव, कुबेर सिंह कड़ाकोटी, रघुवीर सिंह रौतेला माल मंत्री, गिरधर सिंह बिष्ट संगठन सचिव बनाया गया। वहीं मोहन सिंह रावत, कैलाश चन्द्र शर्मा, जसवंत सिंह कडाकोटी, चन्दन सिंह रावत, दिवान सिंह बिष्ट, राजेश जोशी, कुंदन लाल वर्मा, भूपेन्द्र कांडपाल, रेवाधर शर्मा को मुख्य सलाहकार चुना गया।