Move to Jagran APP

UP Weather Update: अब बदलेगा कानपुर का मौसम, गर्मी से राहत; आज शाम वर्षा होने की संभावना

Kanpur Weather Update मौसम में उमस वाली गर्मी शुक्रवार को भी बनी रही लेकिन 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान बढ़ने के बजाय दशमलव छह डिग्री नीचे चला गया। सामान्य से भी नीचे तापमान रहने के बावजूद आर्द्रता बढ़ी रही जिससे लोगों ने दिन में उमस वाली गर्मी महसूस की। शनिवार की शाम को हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं।

By akhilesh tiwari Edited By: Aysha Sheikh Published: Sat, 11 May 2024 12:56 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2024 12:56 PM (IST)
UP Weather Update: अब बदलेगा कानपुर का मौसम, गर्मी से राहत; आज शाम वर्षा होने की संभावना

जागरण संवाददाता, कानपुर। मौसम में उमस वाली गर्मी शुक्रवार को भी बनी रही, लेकिन 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान बढ़ने के बजाय दशमलव छह डिग्री नीचे चला गया। सामान्य से भी नीचे तापमान रहने के बावजूद आर्द्रता बढ़ी रही, जिससे लोगों ने दिन में उमस वाली गर्मी महसूस की। शनिवार की शाम को हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं।

दो दिन से शहर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से भी नीचे बना हुआ है। शु्क्रवार को दिन में तापमान 36.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसए के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में तेज बदलाव के लक्षण दिख रहे हैं।

अच्छी वर्षा की संभावना

शनिवार से अरब सागर की ओर से भी नम हवा आने लगेंगी और पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की संभावना है। अगर पूरब और पश्चिम से एक साथ नम हवा का दबाव बनता है और पश्चिमी विक्षोभ की हवा इनसे टकराती है तो कानपुर में भी अच्छी वर्षा हो सकती है। इस संभावना के अलावा शहर का मौसम शनिवार को सामान्य बना रहेगा। दिन में धूप निकलने के आसार हैं। रविवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.