Move to Jagran APP

Sushil Modi Death: सुशील कुमार मोदी के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, कहा- उन्होंने देश और समाज की…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सोमवार देर रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी (कैंसर) से पीड़ित थे। सुशील कुमार मोदी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी मृत्यु पर राजनेताओं ने शोक जताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर शोक संदेश लिखा।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Published: Mon, 13 May 2024 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2024 11:24 PM (IST)
Sushil Modi Death: सुशील कुमार मोदी के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सोमवार देर रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी (कैंसर) से पीड़ित थे। 

सुशील कुमार मोदी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी मृत्यु पर राजनेताओं ने शोक जताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर शोक संदेश लिखा। सीएम योगी ने लिखा, ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!’।

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुशील मोदी जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। उनका संपूर्ण जीवन बिहार के विकास तथा पिछड़ों व वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित रहा, उनका निधन भाजपा संगठन व राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शान्ति:’।

यह भी पढ़ें: Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे BJP नेता


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.