Move to Jagran APP

'32 दांत हैं, चार जून को तैयारी कर लें...', दिल्ली में CM मान ने चुनाव के नतीजों को लेकर कर डाली ये भविष्यवाणी

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिफ्तारी और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें मिली जमानत के बाद सीएम भगवंत मान (Delhi CM Bhagwant Mann) दिल्ली के लिए वह तुरंत रवाना हो गए। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना आप पार्टी के केंद्र में सरकार नहीं बन पाएगी। उन्होंने दिल्ली के लोगों को क्रांतिकार बताते हुए धन्यवाद दिया।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Published: Sat, 11 May 2024 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2024 03:19 PM (IST)
Punjab News: दिल्ली में CM मान ने चुनाव के नतीजों को लेकर कर डाली ये भविष्यवाणी

एएनआई, चंडीगढ़। CM Bhagwant Mann in Delhi: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते शुक्रवार सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत मिल गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली रवाना हो गए। आज वह दिल्ली के महरौली में केजरीवाल के साथ शाम चार बजे रैली भी करेंगे। 

इस बीच भगवंत मान ने दिल्ली में कहा कि बत्तीस दांत है भाई साहब चार जून को तैयारी कर लें। इस दिन आम आदमी पार्टी के बगैर केंद्र में सरकार नहीं बन पाएगी। उस दिन हमारी सरकार बनेगी। सरकार बनाने में आप (जनता) का हिस्सा होगा। यही दिन देखने के लिए हम बैठे थे।

दिल्ली के क्रांतिकारियों को धन्यवाद 

उन्होंने कहा कि इंसान की सबसे ज्यादा वफादारी तब परखी जाती है जब आदमी पर संकट आता है। जो संकट के समय साथ खड़े रहते हैं वो सच्चे वफादार होते हैं। मान ने कहा कि मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहने वाले दिल्ली के क्रांतिकारी लोगों को धन्यवाद।

यह भी पढ़ें- Punjab News: चुनाव ड्यूटी में लगे 100 कर्मियों ने मेडिकल छुट्टी के लिए किया आवेदन, डीसी ने जताया एतराज; दिए ये आदेश

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कहां-कहां कार्यक्रम लगे हुए हैं। साउथ और ईस्ट में रोड शो थे। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं भी वहां चलूंगा संदेश दे दो।

उन्होंने केजरीवाल को लेकर कहा कि आज वह फिर बैटिंग के लिए पिच पर आ गए हैं। वह आउट नहीं हुए थे रिटायर्ड हुए थे। थोड़ी देर के लिए उन्होंने बैटिंग से थोड़ा दूर कर दिया गया था। लेकिन बल्ला भी वहीं है पिच भी वहीं है छक्के-चौक्के भी वहीं हैं और मैदान भी वही है।

तानाशाही का शत्रु केजरीवाल: CM मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि आप चार जून को केंद्र में बनने वाली सरकार में शामिल होगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटें पार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि मैंने इसे हर जगह कहा था, केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं। आप एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन एक विचार को नहीं। तानाशाही का शत्रु केजरीवाल है।

मान ने कहा कि हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। मतदान के लिए केवल 20 दिन बचे हैं। हमारे पास 12 घंटे के मुकाबले 18 घंटे काम है। पहले तीन दौर के मतदान से पता चला है कि मोदी जी के लिए 400 पार संभव नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आप विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करके और उनके पीछे ईडी, सीबीआई भेजकर चुनाव नहीं जीत सकते।

यह भी पढ़ें- Surjit Patar: ...तो चमकीला ने नहीं बिकने दी थी सुरजीत पातर की एक हजार कैसेट, ऑडियो कंपनी से बोले- जानता था ऐसा ही होगा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.