रेलवे का फर्जी ई-टिकट बनाने वाला जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से बनाता था Rail Ticket
निरीक्षक अभय कुमार राय को सूचना मिली कि फूलपुर के सहजेरपुर में प्रतिबंधित साफ्टवेयर से रेल टिकट बनाया जा रहा हैं। उन्होंने उपनिरीक्षक संजय शुक्ला के साथ सहजेरपुर स्थित एक सहज जनसेवा केंद्र पर छापेमारी की। पुलिस ने संचालक लोनियाडीह निवासी अंकित यादव को हिरासत में ले लिया। वह तीन व्यक्तिगत आईडी से प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर ई-टिकट बना रहा था।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। रेलवे सुरक्षा बल ने फूलपुर क्षेत्र में रविवार की देर शाम छापेमारी कर प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से ई-टिकट बना रहे जनसेवा केंद्र के संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर और 33 हजार, 524 रुपए के 21 टिकट बरामद हुए हैं।
निरीक्षक अभय कुमार राय को सूचना मिली कि फूलपुर के सहजेरपुर में प्रतिबंधित साफ्टवेयर से रेल टिकट बनाया जा रहा हैं। उन्होंने उपनिरीक्षक संजय शुक्ला के साथ सहजेरपुर स्थित एक सहज जनसेवा केंद्र पर छापेमारी की। पुलिस ने संचालक लोनियाडीह निवासी अंकित यादव को हिरासत में ले लिया। वह तीन व्यक्तिगत आईडी से प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर ई-टिकट बना रहा था।
21 रेल टिकट बरामद
100 से 500 रुपए अतिरिक्त लेकर टिकट बेचने का कार्य करता था। उसके पास से 21 रेल टिकट बरामद हुए। टिकट की कीमत 33 हजार 524 रुपये है। आरपीएफ इंचार्ज ने बताया कि रेलवे के प्रतिबंधित ई-टिकट बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।