Optical Illusion: क्या 8 सेकंड में ढूंढ सकते हैं तस्वीर में छिपा अलग तरबूज?
हेल्दी और फिट रहने के लिए जैसे कई तरह की एक्सरसाइज की जाती हैं ठीक वैसे ही दिमाग को तेज करने के लिए उसकी कसरत भी जरूरी होती है। इसमें मददगार होते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे गेम्स। आइए आज जो चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं उसका जवाब ढूंढने के लिए आपको मिलेंगे सिर्फ 8 सेकंड। आइए देख लीजिए कि क्या है आज का मजेदार चैलेंज।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: आज के इस ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करके आप भी अपनी होशियारी का टेस्ट ले सकते हैं। ऐसे में न सिर्फ आपकी ऑब्जरवेशनल स्किल्स मजबूत होंगी, बल्कि इस गेम को हल करने से अक्सर मूड भी फ्रेश हो जाएगा। अगर आप भी खुद को तेज आंखों वाला मानते हैं, तो इस तरबूज की इस तस्वीर में छिपे एक अलग तरबूज को खोजकर इस बात को साबित कर सकते हैं। आइए देख लीजिए यह दिलचस्प चैलेंज।
8 सेकंड में खोजिए 'अलग तरबूज'
आज जो चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसका जवाब खोजने में आपको काफी मजा आने वाला है। आपके सामने एक तस्वीर है, जिसमें कई सारे तरबूज हैं और इन्हीं में से एक अलग तरबूज को ढूंढ निकालना आपका आज का चैलेंज है।
अगर आप इस तस्वीर में दिए गए तरबूजों में से एक अलग तरबूज को 8 सेकंड में खोजने में सफल हो जाते हैं, तो आपकी होशियारी और तेज आंखों का टेस्ट भी पास हो जाएगा।
तो चलिए आपके पास है सिर्फ 8 सेकंड। ध्यान से देख लीजिए ये तस्वीर। आपका समय शुरू होता है अब। 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2 और 1. बस अब रुक जाइए।
आप इस फोटो में छिपे अलग तरबूज को पहचानने में कामयाब हो गए हैं, तो बधाई हो, लोकिन अगर आप नहीं ढूंढ पाए इसे, तो भी कोई बात नहीं। हम यहां आपको इसका जवाब भी बताएंगे।
ये रहा 'अलग तरबूज'
नीचे दी गई तस्वीर में आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब देख सकते हैं।
Image Source: YouTube