Move to Jagran APP

'...तो केंद्र से और मजबूती से लड़ेंगे', पंजाब के व्यापारियों से क्यों बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। इनमें फ्री इलाज और दवा मिल रही है। अब शानदार सरकारी स्कूल बन रहे हैं। आपको बदलाव दिख रहा होगा। हम धीरे-धीरे पंजाब को ठीक कर रहे हैं। हमने जो वादे किए थे। वो हम पूरा करेंगे। आपने विधानसभा में हमें प्रचंड बहुमत दिया। अब 13 लोकसभा सांसद और दे दीजिए।

By Sonu Suman Edited By: Sonu Suman Published: Mon, 27 May 2024 02:56 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2024 02:56 PM (IST)
पंजाब के व्यापारियों से क्यों बोले अरविंद केजरीवाल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में व्यापारियों को सोमवार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि लोगों की बिजली फ्री करने वाला भ्रष्टाचारी है या बिजली महंगी करने वाला भ्रष्टाचारी है? ये लोग जनता का सारा पैसा खा गए और मैंने जनता का पैसा जनता के काम करने में लगा दिया। अब आप ही बताइए कौन हुआ भ्रष्टाचारी?

उन्होंने कहा कि मुझे इन्होंने गिरफ्तार किया, मालूम है किसलिए? इन्हें डर था कि अगर मैं पूरे देश में इनके खिलाफ प्रचार करूंगा तो इनकी सीटें कम हो जाएंगी। इसलिए गिरफ्तार किया। वो तो भला हो सुप्रीम कोर्ट का, जिसने जमानत दी और अब मैं इनके खिलाफ प्रचार कर रहा हूं। चुनाव में आप राजनीति कीजिए लेकिन विकास और उन्नति के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

केंद्र ने पैसा रोका, उनके पिताजी का नहीं है: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम ने कहा कि केंद्र ने जो पंजाब का पैसा रोका हुआ है, वह उनके पिताजी का नहीं है। यह पंजाब की जनता का पैसा है। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि अगर आप हमें वोट नहीं दोगे तो हम आपका पैसा रोक लेंगे। गवर्नर तमाम बिल रोककर बैठे हैं। यह तानाशाही है। आज अकेले भगवंत मान साहब केंद्र से लड़ रहे हैं। आप यहां से 13 सांसद हमें दे दीजिए, जिससे केंद्र से और मजबूती से लड़ा जा सके।

केंद्र से और मजबूती से लड़ेंगे: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। इनमें फ्री इलाज और दवा मिल रही है। अब शानदार सरकारी स्कूल बन रहे हैं। आपको बदलाव दिख रहा होगा। हम धीरे-धीरे पंजाब को ठीक कर रहे हैं। हमने जो वादे किए थे। वो हम पूरा करेंगे। आपने विधानसभा में हमें प्रचंड बहुमत दिया। अब 13 लोकसभा सांसद और दे दीजिए, इससे भगवंत मान साहब के हाथ और मजबूत होंगे और पंजाब के हक के लिए केंद्र सरकार से और मजबूती से लड़ सकेंगे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में आपने हमें ऐतिहासिक बहुमत दिया, इसके लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं। हमने जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक करके पूरा कर रहे हैं। हमने फ्री बिजली का वादा किया था और उसे निभाया। यह एक जादू है, जो केवल पंजाब और दिल्ली में हो रहा है। 

व्यापारी और आढ़ती समाज देश की रीढ़: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि व्यापारी और आढ़ती समाज देश की रीढ़ है। एक वर्ष पहले जब मैं और साहब आप लोगों के बीच आपकी दिक्कतें जानने और समझने आये थे, तब आप लोगों हमें कई समस्याएं बताई थीं। उनका समाधान किया जा चुका है। नरेंद्र मोदी ने व्यापारियों और आढ़तियों को दलाल कहा था। मोदी जी, ये लोग दलाल नहीं बल्कि हमारे देश की रीढ़ की हड्डी हैं। ये लोग हमारे देश की अर्थव्यवस्था को चला रहे हैं।

This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.