Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक 'लू' का रेड अलर्ट; इस दिन बारिश होने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अत्यधिक तापमान के कारण दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद ही लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Published: Sun, 26 May 2024 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2024 05:12 PM (IST)
दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक 'लू' का रेड अलर्ट।

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अत्यधिक तापमान के कारण दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, "आज दिल्ली-एनसीआर में लू से लेकर भीषण लू तक का सामना करना पड़ेगा। कुछ जगहों पर तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले तीन दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा। उसके बाद हो सकता है कुछ राहत मिल सकती है। अगले 4-5 दिनों तक बारिश का अनुमान नहीं है। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय में बारिश हो सकती है और उत्तरी भारत में बादल छाए रह सकते हैं।"

'पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी से मिल सकती है राहत'

उन्होंने कहा कि जहां पर भी 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक का तापमान है, वहां पर रेड अलर्ट है। सफदरजंग के पास तापमान 44 के आसपास रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गर्मी इसलिए तेज है क्योंकि मौसम में कुछ बदलाव नहीं हो रहा था। अगर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ तो राहत हो सकती है। उन्होंने कहा कि 4-5 दिनों में बारिश के आसार नहीं है। इसके बाद हिमालय में बर्फबारी होगी तो इसका असर पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावना बन रही है।

'पिछले साल बर्फबारी-हिमपात अधिक हुआ था'

मई महीना सामान्यतः अधिक गर्म होता है। पिछले साल बर्फबारी और हिमपात की गतिविधि हुई थी, इस कारण इस बार ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन मई महीने में अधिक गर्मी से चौंकनेवाली बात नहीं है। यह एक सामान्य मौसमी घटनाएं हैं।

ये भी पढ़ें- 'हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे, लेकिन...', दिल्ली में वोटिंग के बाद BJP पर जमकर बरसे केजरीवाल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.