Move to Jagran APP

Water Crisis: यमुना जलसंकट को लेकर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने हरियाणा सीएम को लिखा पत्र, लगाए गंभीर आरोप

Yamuna Water Level आतिशी ने भाजपा पर हरियाणा सरकार के जरिये दिल्ली को मिलने वाले यमुना के पानी को रोके जाने का आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा कि यह चुनाव से पहले भाजपा की साजिश है। दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक आए दिन नई साजिश की जाएगी।

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News NetworkPublished: Wed, 22 May 2024 06:53 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2024 06:53 PM (IST)
आतिशी ने हरियाणा सरकार पर यमुना का पानी रोके जाने का लगाया आरोप

दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी (Atishi) ने हरियाणा सरकार पर यमुना का पानी रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को चिट्ठी लिखी है।

आतिशी ने भाजपा पर हरियाणा सरकार के जरिये दिल्ली को मिलने वाले यमुना के पानी को रोके जाने का आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा कि यह चुनाव से पहले भाजपा की साजिश है।

यमुना के जलस्तर में भारी कमी आई- आतिशी

आतिशी ने चिट्ठी में लिखी है कि यह मेरे संज्ञान में आया है कि हरियाणा से दिल्ली तक पानी का प्रवाह जानबूझकर कम किया गया है। हमारे रिकॉर्ड से पता चलता है कि वजीराबाद बैराज में जल स्तर में भारी गिरावट आई है, जो यमुना नदी के निम्न जल स्तर का संकेत देता है।

यमुना नदी जो कि दिल्ली की जीवनरेखा है उसके पानी को रोका जा रहा है। पानी का स्तर न्यूनतम 674.50 फीट बनाए रखा जाना चाहिए। हमारी पूछताछ से पता चला है कि 15 मई को जल स्तर पहले से ही 671.9 फीट था, जो लगातार कम हो रहा है और गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।

'वोटिंग से पहले बीजेपी रच रही षडयंत्र'

बुधवार को आतिशी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि 25 मई को वोटिंग से पहले भाजपा नया षड्यंत्र रच रही है। पानी की त्राहि त्राहि मचाने का षड्यंत्र रच रही है। दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक आए दिन नई साजिश की जाएगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.